Move to Jagran APP

युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए युवक कांग्रेस भी हरियाणा में दौड़ाएगी साइकिल

युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए यूथ कांग्रेस सितंबर में हरियाणा में साइकिल यात्रा निकालेगी। यात्रा का नेतृत्व युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव खुद करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 08:37 PM (IST)
युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए युवक कांग्रेस भी हरियाणा में दौड़ाएगी साइकिल
युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए युवक कांग्रेस भी हरियाणा में दौड़ाएगी साइकिल

जेएनएन, चंडीगढ़। रथ पर सवार हो मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और साइकिल पर चढ़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ ही युवक कांग्रेस हरियाणा में थर्ड पार्टी के रूप में एंट्री करने जा रही है। प्रदेश के युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए युवा कांग्रेस ने सितंबर में साइकिल यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। यात्रा का नेतृत्व युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव खुद करेंगे।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में पत्रकारों से रू-ब-रू यादव ने दावा किया कि उनकी साइकिल यात्रा में प्रदेश के सभी दिग्गज भाग लेंगे। यह यात्रा पूरी तरह गुटबाजी से परे रहकर लोगों के बीच राहुल गांधी का संदेश लेकर जाएगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी और सचिव भूपेंद्र राणा की मौजूदगी में पत्रकारों से मुखातिब युकां अध्यक्ष केशव ने कहा कि संगठन हर राज्य में भारत बचाओ जन आंदोलन खड़ा कर रहा है।

इसके तहत विभिन्न राज्यों में कई रैलियां व यात्राएं की जा रही हैं। पंजाब में यह अभियान चलाया जा चुका है और अब हरियाणा पर फोकस किया गया है। हरियाणा में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी नेताओं में सिर्फ मतभेद हैं। चुनाव नजदीक आते-आते ये मतभेद भी खत्म हो जाएंगे और सभी मिलकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत के लिए एकजुटता से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ यही है कि भाजपा के झूठ और राहुल गांधी के विजन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

युकां अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा ने देश ही नहीं बल्कि राजनीति के हालात भी बिगाड़ रखे हैं। भाजपा अपने गुणा-गणित से सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए उतावली है। इसलिए इस 'गुणा-गणित' से सतर्क रहते हुए जनता को भाजपा का सच बताने का समय आ गया है। सरकार की नीतियों से आमजन, युवा, कर्मचारी, कारोबारी और खिलाड़ी वर्ग बहुत ज्यादा दुखी है।

यह भी पढ़ेंः सैलजा की राजस्थान में एंट्री से हरियाणा में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी खींचतान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.