सावन माह शुरू, भगवान शिव के अभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
इस बार सोमवार से सावन माह की शुरुआत हुई है। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के अभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े।
जेएनएन, चंडीगढ़। सावन के प्रथम सोमवार पर पंजाब व हरियाणा के मंदिर भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालु सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव के अभिषेक के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे।
दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, रोहतक आदि स्थानों पर प्रशासन ने भी मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के अलावा अपने घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की।
बता दें, इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है और महीने का अंत भी सोमवार से ही होगा। एेसा संयोग वर्षों में बनता है। एेसे संयोग में भक्तों को भगवान शिवजी की आराधना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। यही नहीं, इस बार सावन में पांच सोमवार आएंगे।
यह भी पढ़ें: एसवाइएल: इनेलो के प्रदर्शन को लेकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा कड़ी