International Yoga Day 2020: निरोग के लिए घर पर बैठकर किया योग, देखें तस्वीरें...
International Yoga Day 2020 शरीर की निरोगी काया के लिए इस बार नेताओं व लोगों ने घरों में ही योग किया। यहां पेश हैं योग दिवस की कुछ तस्वीरें...
जेएनएन, चंडीगढ़। International Yoga Day 2020: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार विश्व योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रमोंं का आयोजन नहीं किया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में ही निरोगी काया के लिए योग किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर योग किया।
मनोहर लाल ने कल ही लोगों से घर पर योग करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में 6वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ योग अभ्यास करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस साल हम योग का अभ्यास करें और दुनिया को एकता का संदेश दें। सीएम ने कहा हर साल योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण सामूहिक रूप से एकत्र होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नहीं मना पाएंगे। लोग योग दिवस को अपने घरों में मनाएं।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने आवास पर योग करते हुए। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोग होता है। स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को हमेशा योग करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन अपने आवास पर योग करते हुए।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर नीता खन्ना योग करते हुए।
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद एवं देश के बड़े उद्योगपति में शुमार नवीन जिंदल अपने निवास पर योग करते हुए।
हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन और सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन अपने निवास पर सोनीपत में योग करते हुए।
फरीदाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिवार सहित अपने निवास पर ही योग किया।
यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- चीन को घाटी खाली करने का अल्टीमेटम दे केंद्र सरकार
यह भी पढ़ें: कोरोना ने रोकी हज यात्रा, रोजा शरीफ के खलीफा बोले- घरों पर रहकर करें COVID19 के खात्मे की दुआ
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट से मिली किसानों को राहत, धान की खेती पर रोक की अधिसूचना पर ब्रेक
यह भी पढ़ें: 1962 India China War: सीना छलनी हो गया फिर भी बढ़ते रहे कदम, देश के लिए शहीद हो गए थे छोटू सिंह