विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ केस लड़ रही एथलीट को मिली सुरक्षा, पेशी के दौरान साथ रहेगी महिला पुलिस

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:08 AM (IST)

महिला एथलीट को पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा ...और पढ़ें

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह (फाइल फोटो)

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला एथलीट को चंडीगढ़ अदालत में मिली सुरक्षा।

  2. पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला।

  3. धमकियों और हाथापाई की आशंका पर मांगी थी सुरक्षा।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस लड़ रही महिला एथलीट को चंडीगढ़ अदालत में पेशी के दौरान महिला कॉन्स्टेबल की सुरक्षा मिली।

एथलीट ने कई महीनों से धमकियां मिलने, सुनवाई के दिन पीछा करने और हाथापाई की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उसने पहले अपनी कार के शीशे तोड़े जाने का आरोप भी लगाया था।

महिला एथलीट ने सुरक्षा के लिए डीजीपी, एडीजीपी (सीआइडी), चंडीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और पंचकूला के डीसीपी को शिकायत दी थी। उसने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी साझा किया था।

आठ अगस्त को पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर को ईमेल के साथ वीडियो भेजकर सुरक्षा मांगी थी। इससे पहले दो जुलाई को पंचकूला स्थित आवास से चंडीगढ़ अदालत तक पुलिस एस्कार्ट उपलब्ध कराने का आदेश हुआ था। 24 जुलाई को डीसीपी से थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन 31 जुलाई को पुलिस की ओर से फोन नहीं उठाने की बात कही गई।