पत्नी को भगा ले गया युवक, भड़के पति ने उसकी मां को मारी तीन गोलिया
साढे़ आठ बजे एक युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी।
संवाद सहयोगी, बरवाला (पंचकूला) : खंड बरवाला के गाव सुंदरपुर कामी में शनिवार रात साढे़ आठ बजे एक युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। महिला को तीन गोलिया लगी और उसकी हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार गाव सुंदरपुर में एक युवक ने सुरिंद्र कौर पर जानलेवा हमला किया। युवक ने सुरिंद्र कौर को तीन गोलिया मारी। गोलियों की आवाज सुनकर गाव के लोग भी घर से बाहर निकले। गोलिया चलाने वाला युवक ग्रामीणों को देख भागने ही वाला था कि गाव की महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। जिस पर बरवाला चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गाव पहुंचे। महिला को पीजीआइ रेफर किया
महिला सुरिंद्र कौर को ग्रामीण पंचकूला स्थित सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला को गोली मारने वाले युवक का नाम विजय है जिसका भी इलाज नागरिक अस्पताल पंचकूला में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले विजय की बीवी को सुरिंद्र कौर का लड़का डेढ़ साल पहले भगाकर ले गया था। कई बार मांगा था अपना बच्चा वापस
विजय ने कई बार सुरिंद्र के लड़के से अपना बच्चा भी वापस मांगा था जिसकी रंजिश में उसने उसकी मां को गोलियां मारी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी है। पिटाई से घायल विजय की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि विजय नाम के व्यक्ति द्वारा रंजिश के चलते महिला को गोली मारी है। विजय शर्मा की पत्नी को कौर का बेटा भगाकर ले गया था।