Move to Jagran APP

Weather Update: इस साल कम पड़ेगी सर्दी, ज्यादा नहीं सताएगी शीतलहर

Weather Update हरियाणा में दिसंबर जनवरी और फरवरी में इस बार औसत न्यूनतम तापमान पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 08:52 AM (IST)
Weather Update: इस साल कम पड़ेगी सर्दी, ज्यादा नहीं सताएगी शीतलहर
Weather Update: इस साल कम पड़ेगी सर्दी, ज्यादा नहीं सताएगी शीतलहर

चंडीगढ़ [सुधीर तंवर]। हरियाणा में इस बार सर्दी कम पड़ेगी। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ता तापमान (ग्लोबल वार्मिंग) बताया गया है। लगातार चौथे साल भारतीय मौसम विज्ञान (आइएमडी) ने सर्दी के तीन महीनों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वर्ष 2018 वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म मौसम था। इस साल भी न्यूनतम तापमान एक प्रतिशत से कम की बढ़ोतरी के साथ सामान्य से अपेक्षाकृत गर्म रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक कोर शीत लहर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहेगा। हरियाणा के साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के अलावा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख और महाराष्ट्र कोर शीत लहर क्षेत्रों में आते हैं।

सर्दियों में मौसम के अपेक्षाकृत गर्म रहने का कारण ग्लोबल वार्मिंग है। सुदूर उत्तर भारत को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में तीन महीनों के दौरान शीतलहर की गंभीर स्थिति का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक तीन महीनों में सर्दी तो खूब पड़ेगी, लेकिन यह अपेक्षाकृत कम रहेगी। शीत लहर से भी थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है।

शिमला से ठंडा चल रहा नारनौल

प्रदेश में इन दिनों नारनौल सबसे ठंडा है जहां का न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और हलका कोहरा छाया रहेगा। बूंदाबांदी की संभावना कहीं पर नहीं है।

कहां कितना तापमान

शहर        न्यूनतम तापमान

                 (डिग्री सेल्सियस)

नारनौल             5

अंबाला               6

हिसार                6

कुरुक्षेत्र              6

रोहतक              6

सिरसात            7

भिवानी             7

करनाल            7

पंचकूला            8

चंडीगढ़             8

फरीदाबाद         8

गुरुग्राम           8 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.