Move to Jagran APP

भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, जमकर बरसेंगे बादल

तापमान सामान्य स्तर पर होने के बाद भी लोग पसीने से तरबतर हैं। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश की संभावना जताई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 08:51 PM (IST)
भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, जमकर बरसेंगे बादल
भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, जमकर बरसेंगे बादल

जेएनएन, हिसार। हरियाणा व पंजाब में मानसून के शुरुआती दिनों में मूसलाधार बारिश के बाद पारा फिर से उछलने लगा है। अधिकांश शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। हिसार और फतेहाबाद सबसे गर्म शहर रहे। हिसार का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तो फतेहाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

loksabha election banner

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में 10 जुलाई देर रात्रि से 13-14 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। इस साल अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक 11 से 13 जुलाई तक मौसम में बदलाव आएगा। करनाल से मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक इस दौरान बरसात हो सकती है, जिससे तापमान कम होगा।

निराई-गुड़ाई कर पौधों के साथ मिट्टी लगाएं किसान

फरीदाबाद के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि मौसम काफी गर्म बना हुआ है। ज्यादा गर्मी होने के कारण बारिश के संभावना पूरी तरह से बनी हुई हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसानों को कपास की निराई-गुड़ाई करके पौधों के साथ मिट्टी लगानी चाहिए, जिससे ज्यादा बारिश होने पर पौधे को नुकसान न हो। धान की रोपाई का काम भी तेजी से करें। जल्दी रोपाई हो जाएगी तो बारिश के पानी से लाभ मिलेगा। इसके अलावा किसान मौसम को ध्यान में रखते हुए चारे की फसल की बिजाई करें।

जिलावार तापमान का ब्योरा

जिला अधिकतम  अधिकतम 
हिसार 42.4 28.4
फतेहाबाद 42 31
भिवानी 41 31
झज्जर 40 31
चरखीदादरी 40 31
रोहतक 40 31
जींद 39 30
पानीपत 38 28
फरीदाबाद 38 29
यमुनानगर 37 27
कुरुक्षेत्र 35.7 28.5
अंबाला 35.7 28.8
करनाल 35.5 28.5

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.