Move to Jagran APP

स्‍थानीय निकाय चुनाव में 69 फीसदी मतदान, यमुनानगर नगर निगम में सबसे अधिक वोट पड़े

हरियाणा में पांच नगर निगमों और दाे नगरपालियों के चुनाव में करीब 69 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान यमुनानगर में हुआ है। रोहतक में सबसे कम वोट पड़े हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 09:01 AM (IST)
स्‍थानीय निकाय चुनाव में 69 फीसदी मतदान, यमुनानगर नगर निगम में सबसे अधिक वोट पड़े
स्‍थानीय निकाय चुनाव में 69 फीसदी मतदान, यमुनानगर नगर निगम में सबसे अधिक वोट पड़े

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में पांच नगर निगमों और दो नगर पालिका के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। पूरे राज्‍य में औसतन 69 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक मतदान यमुनानगर में हुआ। यहां 64.2 फीसदी मतदान हुआ। हिसार नगर निगम और पानीपत नगर निगम  के लिए 62-62 फीसद वोट पड़े। रोहतक में सबसे कम मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में जाखल मंडी में 89.5 फीसद मतदान हुआ।

loksabha election banner

पालिकाओं में जाखड़ मंडी में सबसे अधिक 89.5 फीसदी और पूंडरी में 82 फीसदी वोट पड़े

मतदान आज सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था और शाम साढ़े चा‍र बजे तक चला। राज्‍य में पहली बार नगर निगमों के मेयर का चुनाव भी सीधे हो रहा है। मतदाताओं ने पार्षदों का चुनाव करने के साथ मेयर के लिए भी वोट डाले। पांचों निगमों में औसत 60 से 62 फीसदी मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में जाखड़ मंडी में सबसे अधिक 89.5 फीसदी और पूंडरी में 82 फीसदी वोट पड़े। चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे।

मेयर के 59 उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम में बंद, पार्षद बनने को 682 ने लड़ा चुनाव

राज्य के पांच नगर निगमों में मेयर पद के 59 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि सातों शहरी निकायों में 682 उम्मीदवारों ने पार्षद पद का चुनाव लड़ा है। मेयर के चुनाव के लिए सीधे मतदान हुआ है। हिसार नगर निगम के 204 बूथ पर करीब 62 फीसदी, जाखड मंडी नगरपालिका के 12 बूथों पर 89.5 फीसदी और करनाल नगर निगम के 224 बूथों पर 61.4 फीसदी वोट पड़े।

पानीपत नगर निगम के 278 बूथों पर करीब 62 फीसदी, पूंडरी नगर पालिका के 13 बूथों पर 82 फीसदी, रोहतक नगर निगम के 257 बूथों पर 60 फीसदी और यमुनानगर नगर निगम के 303 बूथों पर 64.2 फीसदी वोट पड़े। मेयर व पार्षद दोनों के लिए इवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के जरिये मतदान हुआ। चुने गए पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला करेंगे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ठीक सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 4.30 बजे तक चला। 100 से लेकर 300 मतदाता तक मतदान का समय बीत जाने के बाद भी लाइन में लगे हुए थे, जिन्हें वोट डालने का मौका दिया गया। मेयर के लिए गुलाबी और पार्षदों के लिए सफेद इवीएम रखी गई थी, जिन पर उम्मीदवारों के फोटो भी थे। सभी शहरी निकायों में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 14 लाख 1157 मतदाता रही।

पानीपत में वोटिंग के दौरान कतार में लगे मतदाता।

पहली बार हाे रहा है मेयर का सीधा चुनाव, नोटा पर भी लगी है प्रत्‍याशियों की नजर

उन्‍होंने कहा कि मतदान के दौरान हिंसा और गड़बड़ी की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। मतदान के दौरान सभी शहरों में संबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा थी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस मतदान केंद्राें के आसपास गश्‍त करती रही । इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल सहित सभी दलों के दिग्‍गजों के लिए प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।  प्रत्‍याशियों की नजर नोटा पर भी लगी है। नोटा (कोई प्रत्‍याशी प्रसंद नहीं) उम्‍मीदवारों का खेल बिगाड़ सकती है।

करनाल में नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता।

मतदान में मेयर के लिए वोट डालने को गुलाबी और पार्षदों के चुनाव के लिए सफेद ईवीएम रखी गई । इन पर उम्मीदवारों के फोटो भी थे। करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार नगर निगम तथा फतेहाबाद की जाखल मंडी और कैथल की पूंडरी नगर पालिकाओं के लिए चुनाव में कुछ 14 लाख 1157 मतदाता थे।

निगम के चुनाव भाजपा और इनेलो-बसपा गठबंधन के अलावा कांग्रेस दिग्गजों के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम नहीं। फरीदाबाद व गुरुग्राम निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ चुकी भाजपा को इस बार इनेलो-बसपा तथा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों से सीधी टक्कर मिल रही है। मेयर के लिए 40 पुरुष और 19 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 59 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वार्डों में 320 पुरुष तथा 272 महिलाओं ने पार्षद पद के लिए ताल ठोकी है।  नगरपालिकाओं में 35 पुरुष और 55 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

नगर निगमों की चुनावी तस्वीर

1. हिसार (अनारक्षित)

-20 वार्ड, 204 पोलिंग बूथ

-22 उम्मीदवार मेयर पद के लिए ठोक रहे ताल, 19 पुरुष और 3 महिलाएं

-108 उम्मीदवार पार्षद के लिए आजमा रहे किस्मत, 67 पुरुष और 41 महिलाएं

-2,26,210 कुल मतदाता

रोहतक में मतदान करवाने एक बुजुर्ग महिला को ले जातीं उनकर परिजन।

2. रोहतक (अनारक्षित)

-22 वार्ड, 278 पोलिंग बूथ 

-12 उम्मीदवार मेयर पद के, 10 पुरुष और 2 महिलाएं

-135 उम्मीदवार पार्षद के, 65 पुरुष और 70 महिलाएं

 -3,28,259  कुल मतदाता

3. यमुनानगर (अनारक्षित)

-22 वार्ड, 225 पोलिंग बूथ

-12 मेयर उम्मीदवारों में 11 पुरुष और 1 महिला

-126 उम्मीदवार पार्षद के लिए चुनाव मैदान में, 63 पुरुष और 63 महिलाएं

-2,45,836 कुल मतदाता

4.करनाल (महिला आरक्षित)

-20 वार्ड, 256 पोलिंग बूथ  

-8 महिला उम्मीदवार मेयर के लिए

-95 उम्मीदवार हैं पार्षद के लिए जिनमें 61 पुरुष और 34 महिलाएं

-2,76,068 कुल मतदाता

पानीपत में वोट डालने के‍ लिए कतार में लगे मतदाता।

5. पानीपत (बीसी महिला आरक्षित)

-26 वार्ड, 303 पोलिंग बूथ

-5 महिला उम्मीदवार मेयर के लिए

-128 उम्मीदवार पार्षद के लिए हैं जिनमें 64 पुरुष और 64 महिलाएं

-3,02,026 कुल मतदाता

-------------------------

नगर पालिकाओं का चुनावी गणित

1. जाखल मंडी (फतेहाबाद)

-13 वार्ड, 13 पोलिंग बूथ 

35 उम्मीदवार हैं पार्षद के लिए जिनमें 17 पुरुष और 18 महिलाएं

-8840 कुल मतदाता

2. पूंडरी (कैथल)

-13 वार्ड, 13 पोलिंग बूथ

-18 पुरुषों और 36 महिलाओं समेत 54 उम्मीदवार मैदान में

-13,918 कुल मतदाता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.