विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS की बेटी से छेड़छाड़ः विकास बराला और उसका दोस्त अंडरग्राउंड

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 12:22 PM (IST)

आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले के बाद हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला और उसका दोस्त अंडरग्राऊंड हो गया है।

IAS की बेटी से छेड़छाड़ः विकास बराला और उसका दोस्त अंडरग्राउंड
IAS की बेटी से छेड़छाड़ः विकास बराला और उसका दोस्त अंडरग्राउंड

जेएनएन, पंचकूला। आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले के बाद हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला और उसका दोस्त अंडरग्राऊंड हो गया है। उधर, सोशल मीडिया पर भाजपा के समर्थकों द्वारा पीडि़त लड़की के पिता को पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थक बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष को पीड़िता रिश्तेदार बताकर इसे सियासी रंग देने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस काफी आक्रामक नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा आज चंडीगढ़ पहुंच रही हैं और वह भी इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी।

आरोपियों का फोन भी बंद

इस मामले को लेकर दैनिक जागरण ने विकास बराला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद हैं। सुभाष बराला के एक खास परिचित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी बयान मामले का रुख बदल सकता है, इसलिए अभी विकास के फोन भी बंद करवाकर रख दिए हैं।

यह भी पढ़ें: आइएएस बेटी से छेड़छाड़: दबाव पड़ा तो मिला सीसीटीवी फुटेज