Move to Jagran APP

आज पंच कमल का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय पंच कमल का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े विशिष्ट अतिथि होंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 05:40 PM (IST)
आज पंच कमल का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
आज पंच कमल का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

जागरण संवाददाता, पंचकूला : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय पंच कमल का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े विशिष्ट अतिथि होंगे। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज, संगठन महामंत्री रविद्र राजू सहित कई मंत्री, सांसद मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। धनखड़ ने बताया कि लगभग चार घंटे उद्घाटन समारोह चलेगा। भाजपा के कार्यालय जनता को समर्पित हैं, जहां से लोगों तक सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रम के बारे कार्यकर्ताओं के माध्यम से बताया जाता है। पार्टी के कार्यालय तपो स्थली के रूप में कार्य करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र व कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण राजनीतिक गतिविधियां और पार्टी का काम लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पार्टी कार्यालयों का निर्माण महत्वपूर्ण हो गया है, ताकि कार्यकर्ता सुचारू रूप से पार्टी का कार्य कर सकें। धनखड़ ने बताया कि भाजपा हरियाणा के सभी 22 जिलों में पार्टी कार्यालयों का निर्माण करा रही है, जिनमें से कई जिलों में कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि कुछ जिलों में कार्य प्रगति पर हैं। हरियाणा के अंदर तीन प्रदेश स्तर के कार्यालयों का निर्माण कराया है। अब पंचकूला के प्रदेश कार्यालय का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचकमल का उद्घाटन कार्यक्रम भव्य होगा और कार्यकर्ता इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में अंबाला, कुरूक्षेत्र और करनाल लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डा. पवन सैनी, जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, दीपक शर्मा, युवा नेता योगिद्र शर्मा, वीरेंद्र राणा, प्रवीण आत्रेय, बीबी सिगल सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.