विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की चपेट में आने से बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:09 PM (IST)

रायपुररानी में टांगरी नदी पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके ...और पढ़ें

पंचकूला में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

पंचकूला में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. टांगरी नदी पुल के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. टिप्पर की चपेट में आने से बेटी अंसिका की मौत।

  3. पिता बलविंदर सिंह गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, रायपुररानी (पंचकूला)। रायपुररानी क्षेत्र में टांगरी नदी के पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बलविन्द्र सिंह अपनी पुत्री अंसिका के साथ त्रिलोकपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान टांगरी नदी के पुल के पास एक टिप्पर की चपेट में आने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अंसिका की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बलविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने अंसिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।