Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज हुए सक्रिय

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अधिवेशन के लिए ह‍रियााणा में पार्टी के दिग्‍गज नेता सक्रिय हो हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोकश तंवर और किरण चौधरी दिल्‍ली में डेरा जमाए हुए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 07:06 PM (IST)
राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज हुए सक्रिय
राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज हुए सक्रिय

जेण्‍एनएन, चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन शुरू होते ही हरियाणा कांग्रेस के दिग्गजों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शक्ति प्रदर्शन में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर और विधानसभा में कांग्र्रेस की नेता किरण चौधरी खेमों के दिग्गज दिल्ली दरबार में अपना दम दिखा रहे हैं।

loksabha election banner

हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज राष्ट्रीय अधिवेशन में भागीदारी के लिए दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने अधिवेशन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। हुड्डा गुट के गैर जाट नेता छौक्कर 2009 में हजकां के पांच विधायकों को तोड़कर हुड्डा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

छौक्कर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की रथयात्रा के संयोजक भी हैैं। छौक्कर ने राहुल गांधी से मुलाकात कर हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। साथ ही यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ही हरियाणा में कांग्रेस मजबूत होगी।

छौक्कर खुद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पद के प्रबल दावेदार बताए जाते हैं। इससे पहले हुड्डा खुद और उनके खेमे के कुलदीप शर्मा, कर्ण सिंह दलाल और गीता भुक्कल सहित कई नेता राहुल गांधी से मिल चुके हैं। विरोधी खेमे के माने जाने वाले हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तथा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की भी राहुल गांधी के साथ बैठकें हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.