Move to Jagran APP

चरस व गांजा बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

थाना इस्लामाबाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे सात किलो गांजा बरामद किया हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 06:30 AM (IST)
चरस व गांजा बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार
चरस व गांजा बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना इस्लामाबाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे सात किलो गांजा बरामद किया हैं। आरोपितों की पहचान बाबा गिरी और गुड्डू कुमार निवासी मोहक्मपुरा के रूप में हुई है। आरोपित खुद भी गांजा पीते हैं और आगे बेचने का धंधा भी करते थे।

loksabha election banner

एएसआइ सरवन सिंह ने बताया कि टीम सहित गशत के दौरान आरोपित एक थैला लेकर घूम रहे थे। चेकिंग करने पर आरोपितों से गांजा बरामद किया। फिलहाल केस दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही हैं। इसी तरह थाना सिविल लाइन पुलिस ने संजय महावत निवासी बिहार को गिरफ्तार कर उससे पांच किलो चरस बरामद की हैं। यह आरोपित चरस बेचने के लिए जा रहा था। मगर सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.