कुमारी सैलजा ने कहा- यह हरियाणा की पहली सरकार जो 100 दिन में फ्लॉप साबित हुई
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मनोहरलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो 10व दिनों में ही फ्लाॅप हो गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस कीअध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मनोहरलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल काे पूरी तरह निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पहली ऐसी सरकार है जो महज 100 दिन में ही फ्लॉप साबित हो गई है।
अपने दिल्ली स्थित निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा और जजपा सरकार के पहले 100 दिन का ट्रेलर देखकर यह साफ हो गया है कि अगले पांच साल में इनकी परफोरमेंस कैसी रहेगी। अगले 5 साल में भी मनोहर लाल सरकार के मंत्री ड्रामा रचते रहेंगे ताकि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रहे।
सैलजा ने कहा कि पिछले पांच साल में भी इस सरकार ने कुछ नहीं किया। ऐसे में 100 दिन में क्या करते। गठबंधन सरकार का न्यूनतम साझा कार्यक्रम तक नहीं आया। सत्तापक्ष के विधायक नाराज हैं। नशे में हरियाणा तो पंजाब से भी आगे बढ़ रहा है। किसानों को बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर पर सीएम को पीएम से मिलने का समय नहीं मिला। 100 दिन में किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। सीएम ने बजट में भी पीएम से कुछ नहीं मांगा। हरियाणा को बजट में कुछ नहीं मिला। कोई प्रोजैक्ट नहीं आया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के मुद्दे उठाती रही है और आगे भी पार्टी अपनी सकारात्मक भूमिका में रहेगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: एक मां की जीवट व संघर्ष की कहानी, कैंसर को मात देकर बेटी को बनाया दुनिया का स्टार
यह भी पढ़ें: अब ग्लैंडर्स रोग ने बढाई मुश्किल, UP से बढ़ रहा खतरा, पशुओं के बाद इंसानों पर बड़ा संकट