Move to Jagran APP

नगर निगम में सात वार्ड होंगे महिलाओं के लिए रिजर्व

एडहॉक कमेटी की पहली बैठक में प्रस्तावित वार्डबंदी रखी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:12 AM (IST)
नगर निगम में सात वार्ड होंगे महिलाओं के लिए रिजर्व
नगर निगम में सात वार्ड होंगे महिलाओं के लिए रिजर्व

राजेश मलकानियां, पंचकूला : नगर निगम की वार्डबंदी के लिए एडहॉक कमेटी की पहली बैठक में प्रस्तावित वार्डबंदी रखी गई। जिस पर एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। पूर्व पार्षदों ने अपने वार्डो को लेकर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों पर वार्डबंदी में तबदीली के लिए कहा। जबकि अधिकारियों ने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से वार्डबंदी की जा रही है। कुछ वार्ड टूटेंगे, जिसमें नया एरिया शामिल किए जाएंगे और कुछ घटाया जाएगा। चार सीटें एससी और दो बीसी के लिए रिजर्व रहेंगी। सात वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे। जबकि नौ वार्ड ओपन कैटेगरी के लिए रहेंगे। पिजौर एवं कालका को हटाने के बाद अब तीन लाख 17 हजार जनसंख्या है। वार्डबंदी के लिए एक सब कमेटी बनाई गई थी, जिसमें एसडीएम पंचकूला, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को शामिल किया था, जिसने ड्राफ्ट प्रपोजल दिया। जिसके बाद शुक्रवार को एडहॉक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पंचकूला के उपायुक्त मुकेश आहूजा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, सदस्य सीबी गोयल, बीबी सिगल, लिली बावा, कांता देवी, हरेंद्र मलिक पहुंचे। इस बैठक में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने प्रस्तावित वार्डबंदी रखी। जिसमें वार्डवाइज एरिया बताया गया। किस एरिया से कौन सा वार्ड बनेगा, इसकी जानकारी दी गई। बैठक में लिली बावा ने अपने एरिया पर फोकस किया। लिली बावा के वार्ड में सेक्टर-12 और चार को जोड़ दिया था, इसलिए उनका कहना था कि सेक्टर-12 और 12ए या 14 को जोड़ दिया जाए। मनसा देवी कांप्लेक्स और सेक्टर-7 और 18 के दो वार्ड बना दिए थे। सदस्यों ने कहा कि एमडीसी सेक्टर-4 से आगे के एरिया के दो अलग वार्ड बनाए जाएं। काफी बदलाव होने की गुंजाइश है। कुछ वार्डो में काफी सुधार होने चाहिए। 2013 में भी यही कोशिश थी कि नगर निगम में कोई सेक्टर कटे ना। अबकी बार भी कोशिश रहेगी कि आबादी को ध्यान में रखते हुए सेक्टर पूरे वार्ड के अंदर आए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

loksabha election banner

-बीबी सिगल, सदस्य, कमेटी मीटिग पूरी नहीं है। प्रस्ताव रखा है, जिस पर सदस्यों ने कुछ बदलाव रखने हैं। एरिया में समरस्ता की बात नहीं है, इसलिए रिव्यू किया जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे पुन: बैठक की जाएगी। यह बैठक जारी रहेगी।

-सीबी गोयल, सदस्य, एडहॉक कमेटी वार्डो की कंटीन्यूटी बनी रहे। शहर के विकास के लिए सेक्टरों को साथ-साथ जोड़ा जाना आवश्यक है। बैठक में अधिकारियों ने बेहतर तरीके से जानकारी दी और सदस्यों ने अपने सुझाव रख दिए हैं।

-हरेंद्र मलिक, सदस्य, एडहॉक कमेटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.