शौच के लिए रुके युवक को दो गोलिया मारी
ठेके के पास एक युवक के पैर में दो गोलिया अचानक लग गई।
जागरण संवाददाता, पंचकूला : मनसा देवी कंपलेक्स और मनीमाजरा के बीच बने एक ठेके के पास एक युवक के पैर में दो गोलिया अचानक लग गई। गोलिया युवक के दोनों पैर में लगी हैं। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पीसीआर में युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 लेकर गई, जहा पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब उसे जीएमसीएच, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला पंचकूला का होने के चलते मनसा देवी पुलिस ने बयान लेकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह निवासी रत्तपुर कालोनी पिंजौर अपने दो दोस्तों सतवीर सिंह और भूपिंद्र सिंह के बाद चंडीगढ़ के रामदरबार से वापस रत्तपुर जा रहा था। यह तीनों पिंजौर में एक पेट शॉप चलाते हैं। जिसमें कुत्तों, मच्छलियों का सामान बेचा जाता है। यह तीनों सामान लेकर वापस आ रहे थे। शाम को सतपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ मनसा देवी कांप्लेक्स पहुंचा, तो उसने कार रुकवाकर कहा कि उसे शौच के लिए जाना है। वह शराब के ठेके के पीछे कच्चे एरिया में चला गया। शौच करके जब वापस आ रहा था, तो अचानक जोरदार धमाका हुआ और सतपाल नीचे गिर गया। उसकी आखें बंद हो गई। आखें खोलकर उसने देखा तो उसके पैरों में गोलिया लगी हुई थी। खून बिखरा हुआ था। इसी बीच उसने देखा कि एक व्यक्ति 12 बोर की बंदूक नीचे से उठाकर भाग रहा था। सतपाल के दोस्त सतवीर ने भी धमाका सुना, तो उसने सोचा कि कार का टायर फट गया है, लेकिन उसने फिर अपने दोस्त सतपाल की ओर देखा। वह नीचे गिरा हुआ था। वह सतपाल के पास गया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान हीरा सिंह, जोकि मौके से 15 गज दूरी पर था, वह भी नीचे गिरा हुआ था। उसे भी गोली लगी थी, लेकिन बाद में उसका कुछ नहीं पता लगा। ठेके की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
सूचना मिलते ही मनसा देवी कांप्लेक्स थाना प्रभारी यशदीप, मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना, चंडीगढ़ क्राइम ब्राच इंचार्ज हरमिंदर सेखों मौके पर पहुंचे। डीसीपी मोहित हाडा भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। मनसा देवी थाना प्रभारी यशदीप ने बताया कि सतपाल के बयान ले लिए हैं और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। ठेके से सीसीटीवी फुटेज ले ली है।