Move to Jagran APP

हरियाणा में दस हजार एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल पर गए 10 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 03:15 PM (IST)
हरियाणा में दस हजार एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त
हरियाणा में दस हजार एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की चेतावनी के बावजूद काम पर नहीं लौटे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 10 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को सरकार ने बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में साढ़े 12 हजार एनएचएम कर्मचारी हैं, जिनमें से ढाई हजार काम पर लौट आए हैं। बाकी कर्मचारियों के अड़ियल रुख को देखते हुए सरकार ने रविवार को उनके साथ दूसरे दौर की वार्ता भी नहीं की। सरकार के निर्देश पर सभी जिलों के सीएमओ ने रविवार शाम से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के पत्र जारी करना शुरू कर दिए।

loksabha election banner

एनएचएम की प्रबंध निदेशक अमनीत पी कुमार ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा में नए सेवा नियम बनाकर एनएचएम कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से यह आंदोलन हो रहे हैं। सरकार ने इन कर्मचारियों की मानदेय बढ़ाने की मांग पहले ही मान ली है। हड़ताल को लेकर एनएचएम कर्मचारियों के दो गुट बने हुए हैं। सुरेंद्र गौतम गुट के करीब ढाई हजार कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, जबकि रेहान रजा गुट के कर्मचारियों ने काम पर आने से मना करते हुए हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को ही हड़ताली कर्मियों को घंटे के भीतर डयूटी पर लौटने के नोटिस थमाने शुरू कर दिए गए थे। मगर अधिकतर कर्मचारी डयूटी पर नहीं आए। शनिवार को हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की सरकार से वार्ता बेनतीजा रही। रविवार को अमनीत पी कुमार से दोबारा बातचीत होनी थी, लेकिन कर्मियों के रुख में बदलाव न आने पर इसे स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः कांगू में बरात लेकर अंबाला लौट रहा टेंपों ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.