Move to Jagran APP

Haryana Teachers Recruitment: हरियाणा मेंं होगी शिक्षकों की भर्ती, पांच अक्‍टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Haryana Teachers Recruitment हरियाणा मेंं शिक्षकों की बंपर भर्ती होगी। हरियाणा सरकार ने 7471 शिक्षकों की भर्ती के आदेश जारी किया है। इसके लिए राज्‍य में टीजीटी शिक्षकों के लिए उम्‍मीदवार पांच अक्‍टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Sunil kumar jhaPublished: Tue, 27 Sep 2022 09:38 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 08:37 AM (IST)
Haryana Teachers Recruitment: हरियाणा मेंं होगी शिक्षकों की भर्ती, पांच अक्‍टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा में 7471 शिक्षकों की भर्ती होगी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Teachers Recruitment: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी अब दूर होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के 7471 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आनलाइन आवेदन पांच अक्टूबर से किए जा सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर रखी गई है।

loksabha election banner

राज्‍य में 7471 शिक्षकों की भर्ती होगी

हरियाणा सरकार ने एक साथ इतने पदों पर भर्ती निकालकर आम आदमी पार्टी समेत समूचे विपक्ष को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस, इनेलो व आप हरियाणा सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगा रही हैं, जबकि सरकार का कहना है कि स्कूलों को बंद नहीं किया गया, बल्कि उन्हें मर्ज किया गया है। शिक्षकों की यह भर्ती वर्ष 2016-17 के बाद हो रही है।

टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए पांच अक्टूबर से किए जा सकेंगे आनलाइन आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019, 2020 व 2021 में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती निकाली थी। 9361 पदों के लिए 27.18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सामाजिक आर्थिक आधार व अनुभव के अंकों को लेकर नए मानदंड तय किए जाने के कारण सरकार ने जनवरी और मार्च में पदों को वापस ले लिया था। पहले आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अंक मिलते थे। अब इनको घटाकर पांच अंक कर दिया गया है। अब नए सिरे से पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे गए हैं। पूर्व में निकली भर्ती में आवेदन करने वालों को आयु और फीस में छूट दी जाएगी।

------

शेष हरियाणा कैडर में भर्ती (मेवात को छोड़कर)

विषय -                      कुल पद

  • अंग्रेजी -                     1751
  • गृह विज्ञान -                73
  • संगीत -                      10
  • शारीरिक शिक्षा -        821
  • कला -                     1443
  • संस्कृत -                   714
  • विज्ञान -                  1297
  • उर्दू -                       21

-----------

मेवात कैडर में भर्ती

विषय -                    कुल पद

  • हिंदी -                       106
  • गृह विज्ञान -                06
  • संगीत -                      01
  • शारीरिक शिक्षा -         246
  • कला -                      260
  • संस्कृत -                   212
  • विज्ञान -                    234
  • उर्दू -                        100
  • गणित -                      93
  • सामाजिक अध्ययन -     83। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.