Move to Jagran APP

मनोहरलाल ने कहा- सुरजेवाला विस में तो आते नहीं हरियाणा के हितों की रक्षा क्‍या करेंगे

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के हितों की रक्षा क्‍या करेंगे। वह विधानसभा की कार्यवाही में तो भाग नहीं लेते हैं। जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत हाेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:59 PM (IST)
मनोहरलाल ने कहा- सुरजेवाला विस में तो आते नहीं हरियाणा के हितों की रक्षा क्‍या करेंगे
मनोहरलाल ने कहा- सुरजेवाला विस में तो आते नहीं हरियाणा के हितों की रक्षा क्‍या करेंगे

​​​​​नई दिल्‍ली, [बिजेंद्र बंसल]। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन मोदी सरकार से डरकर बन रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी सरकार फिर से आने वाली है। उन्‍होंने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और जींद उपचुनाव में प्रत्‍याशी रणदीप सुरजेवाला पर कड़ा हमला किया। उन्‍होंने कहा कि सुरजेवाला हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर सकते। वह विधानसभा की कार्यवाही में तो भाग तक नहीं लेते। जींद उपचुनाव में सुरजेवाला और दिग्विजय चौटाला का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।   

prime article banner

बोले- सुरजेवाला ने एसवाइएल के पानी पर बताया था पंजाब का हक

बता दें कि जींद उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में एक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने  रणदीप सुरजेवाला पर जमकर हमला किया।

मनोहर लाल ने कहा जींद उपचुनाव में बेशक कांग्रेस अपने सबसे हैवीवेट कैंडिडेट को लेकर उतरी है, इसके बावजूद उसे हार ही नसीब होगी। जींद की जनता सुरजेवाला को नकार देगी। मौजूदा विधायक को  जींद उपचुनाव में  उतारना कांग्रेस की हताशा को दिखाता है। उन्‍होंने कहा कि सुरजेवाला हरियाणा के हितों की क्‍या रक्षा करेंगे। उन्‍होंने तो हरियाणा विधानसभा की 10 फीसद बैठकों में भी हिस्सा नहीं लिया। वह पंजाब के प्रभारी होने के नाते एसवाईएल नहर का पानी पंजाब में ले जाने की बात करते थे। ऐसे में मौका मिलने पर वह किस तरह हरियाणा के हितों की रक्षा करेंगे यह भगवान ही जानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले चार सालों में रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा के हितों को लेकर कोई सकारात्मक रुख नहीं रहा। कैथल से कांग्रेस विधायक सुरजेवाला ने विधानसभा की कुल 70 बैठकों में से सात या आठ  में ही हिस्सा लिया। जींद उपचुनाव में न सुरजेवाला का कोई असर होगा और न ही  दिग्विजय सिंह चौटाला का। जींद उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। प्रदेश की जनता ने पांच नगर निगम चुनाव में अपना मूड सभी राजनीतिक दलों को बता दिया है।

यह भी पढ़ें: जज ने दो बार कहा तुम दोषी हाे और गुरमीत हो गया उदास, बेचैन हनीप्रीत का भी बुरा हाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद उपचुनाव में रणदीप सुरजेवाला या जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दिग्विजय चौटाला का कोई प्रभाव नहीं नजर आएगा। हरियाणा की जनता पांच नगर निगम चुनाव की तरह ही जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का मूड बना चुकी है।

कार्यकर्ताओं का किया आह्वान, रहो 2019 की परीक्षा के लिए तैयार

मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन मोदी सरकार से डरकर बन रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी सरकार फिर से आने वाली है। उन्‍हाेंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान कि वे 2019 की परीक्षा के लिए तैयार रहें। उन्‍होंने बताया कि भाजपा के दो दिनों के राष्ट्रीय अधिवेशन में कृषि, गरीबों का कल्याण और राजनीतिक परिस्थितियों पर तीन प्रस्ताव पेश किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सुरजेवाला को क्‍यों उपचुनाव में बनाया उम्‍मीदवार, जानिये पांच प्रमुख कारण

लोकसभा चुनाव में घर-घर लेकर जाएंगे मोदी संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए पिछले पांच साल के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री ने  2019 के चुनावों का शंखनाद भी कार्यकर्ताओं के बीच कर दिया है जबकि दूसरे दलों के  नेता अभी बेमेल गठबंधन करने में ही जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अभी नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। मनोहर लाल ने बताया कि अगले तीन महीने में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हर लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे। इसके कार्यक्रम तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दी हरियाणा आएंगे।

महागठबंधन पर बोला हमला

मनोहर लाल ने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए तमाम गठबंधन बन रहे हैं। हरियाणा का ही उदाहरण लें तो विपक्ष खासकर कांग्रेस की हालत का पता चल जाता है। कांग्रेस की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे जींद उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवार तक नहीं मिला। सीटिंग एमएलए को जींद में उतारना कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.