Move to Jagran APP

Republic day समारोह में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर पढ़ेंगे कर्तव्यों का पाठ, नकल रोकने की शपथ

हरियाणा में गणतंत्र दिवस समाराेह खास होगा। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थी सूर्य नमस्‍कार करेंगे और नकल रोकने की शपथ लेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 08:58 AM (IST)
Republic day समारोह में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर पढ़ेंगे कर्तव्यों का पाठ, नकल रोकने की शपथ
Republic day समारोह में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर पढ़ेंगे कर्तव्यों का पाठ, नकल रोकने की शपथ

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कुछ हटकर होगा। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल-कॉलेजों के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही सूर्य नमस्‍कार व योग करते नजर आएंगे। इस दौरान संविधान का पाठ भी होगा और नकल रोकने की मुहिम शुरू करते हुए बेटियां बताएंगी कि कैसे बगैर तनाव के परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाए। बेटियों को समर्पित इन कार्यक्रमों में एक साल तक की लड़कियां विशेष मेहमान होंगी जिनके लिए पहली कतार में बैठने की व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालयों पर इस बार कुछ हटकर होगा गणतंत्र दिवस समारोह, बेटियां विशेष मेहमान

गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर रविवार को हर जिले, ब्लॉक व गांवों के कुल 14 हजार 386 स्कूलों में सर्वाधिक पढ़ी-लिखी लड़कियां ध्वजारोहण करेंगी। खासकर दसवीं से लेकर पीएचडी तक किसी भी कक्षा में टॉप करने या फिर राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। लेक्चर और मॉक पॉर्लियामेंट के जरिये छात्रों को मूल कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। करीब एक लाख बच्चे सूर्य नमस्कार और योगासन कर बताएंगे कि विद्यार्थी जीवन और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए योग का क्या महत्व है।

चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजन स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल लावारिस सामान और वाहनों के साथ ही संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पूरे राज्य में पुलिस गश्त बढ़ाते हुए जवानों को रात की पेट्रोलिंग के दौरान विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राज्यपाल अंबाला, सीएम जींद और डिप्टी सीएम करनाल में करेंगे ध्वजारोहण

अंबाला - राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य।

जींद - मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

कुरुक्षेत्र - विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

रोहतक -विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा।

करनाल -उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

पंचकूला - गृह मंत्री अनिल विज।

सिरसा  -शिक्षा मंत्री कंवर पाल।

गुरुग्राम  -परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा।

यह भी पढ़ें: पंजाब को पाकिस्तान से नया खतरा, अब खेती को चौपट करने की रची साजिश

फतेहाबाद  -विद्युत मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।

फरीदाबाद  -कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल।

भिवानी  -सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।

रेवाड़ी  -सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव।

पानीपत  -महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा।

सोनीपत  -पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक।

चरखी दादरी  - खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह।

झज्जर  -रोहतक के मंडलायुक्त।

नूंह  -फरीदाबाद के मंडलायुक्त।

कैथल  -करनाल के मंडलायुक्त।

नारनौल  -उपायुक्त।

पलवल  -उपायुक्त।

यमुनानगर  -उपायुक्त।

हिसार  -उपायुक्त।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: ब्रिटिश सेना में सिखों पर British actor ने की गलत टिप्‍पणी, कैप्टन की फटकार पर मांगी माफी


यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.