विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भतीजी की शादी के लिए मांगी एक महीने की छुट्टी, मिली सिर्फ पांच; झज्जर के ASI ने चंडीगढ़ में किया सुसाइड

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:29 AM (IST)

चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई सतपाल सिंह ने सेक्टर-42 स्थित अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली।

चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात थे एएसआइ सतपाल सिंह (फाइल फोटो)

चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात थे एएसआइ सतपाल सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई सतपाल सिंह ने की आत्महत्या

  2. भतीजी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से परेशान थे सतपाल

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआइ सतपाल सिंह (50) ने मंगलवार रात सेक्टर-42 स्थित अपने सरकारी मकान में आत्महत्या कर ली।

सतपाल सिंह क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी थे। मंगलवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौटे, जहां वह अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य रोहतक एक शादी समारोह में गए थे। एएसआइ सतपाल सिंह झज्जर के जाखौदा के रहने वाले थे।

शाम को जब परिवार के सदस्यों ने उन्हे फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद स्वजन ने पड़ोसियों को घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला।

फंदे से लटका मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में सतपाल सिंह फंदे से लटके मिले। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्वजन को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतपाल सिंह को भतीजी की शादी में शामिल होने जाना था। उन्होंने करीब एक महीने की छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें केवल पांच दिन की छुट्टी ही मिल सकी। इसी बात से उनके परेशान होने की चर्चा है।

 

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सी

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सतपाल सिंह के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह शांत स्वभाव के और ईमानदार कर्मचारी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।