Move to Jagran APP

सोनिया गांधी हरियाणा कांग्रेस को लेकर हुईं सक्रिय, जल्‍द हो सकता है बड़ा फैसला

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी हरियाणा को लेकर गंभीर हो गई हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद उन्‍होंने किरण चौधरी से मुलाकात की।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 03:34 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 09:07 PM (IST)
सोनिया गांधी हरियाणा कांग्रेस को लेकर हुईं सक्रिय, जल्‍द हो सकता है बड़ा फैसला
सोनिया गांधी हरियाणा कांग्रेस को लेकर हुईं सक्रिय, जल्‍द हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्‍ली/चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस की कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी हरियाणा कांग्रेस को लेकर गंभीर हाे गई हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साेनिया गांधी पार्टी के दिग्‍गज नेताओं में खींचतान को समाप्‍त करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। इसका फार्मूला तैयार करने के लिए वह हरियाणा के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्‍होंने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी से मुलाकात की। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान हरियाणा कांग्रेस को लेकर जल्‍द ही बड़ा फैसला कर सकता है।

loksabha election banner

बता दें कि सोनिया गांधी ने बृहस्‍पतिवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की गुटबाजी जारी रहने पर कड़ा रुख दिखाया। हुड्डा काफी समय से अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। हुड्डा हरियाणा कांग्रेस की कमान अपने हाथों में चाहते हैं। इसके लिए वह बागी रुख भी दिखा चुके हैं और रोहतक में 18 अगस्‍त को महा परिवर्तन रैली की थी।

बताया जाता है कि हुड्डा को सो‍निया गांधी ने दो टूक कहा कि पार्टी में गुटबाजी बंद करें, तभी किसी मांग पर विचार करेंगे। इसके बाद हुड्डा के तेवर भी कुछ ढीले दिखे। अब शुक्रवार को सा‍ेनिया गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी को मुलाकात के लिए बुलाया। मुलाकात में दोनों नेताओं की क्‍या बात हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है, ले‍किन बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने किरण चौधरी से हरियाणा कांग्रेस की हालत के बारे में फिडबैक लिया।

यह भी पढ़ेंं: कृष्ण भक्त विदेशी बाला बनी भारतीय युवक की प्रेम दीवानी, फिर जन्माष्टमी पर उठाया ऐसा कदम

किरण चौधरी शुक्रवार को दोपहर बाद सोनिया गांधी ने मिलने 10 जनपथ पहुंचीं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रधान डॉ. अशोक तंवर के बीच घमासान पर सोनिया गांधी ने किरण चौधरी  का पक्ष जाना। सो‍निया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को एकजुट करनेके फॉर्मूले के बारे में भी किरण चौधरी से बात की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की गोरी मैम हुई 'अंबरसरी मुंडे' की दीवानी, मैकेनिक के प्‍यार की डोर में

हरियाणा कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व की चर्चा

इन सबके बीच चर्चाएं हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्‍व का फार्मूला अपनाया जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा या किसी एक नेता को अब अकेले हरियाणा कांग्रेस की कमान नहीं दी जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हुड्डा विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा हो सकते हैं, लेकिन हुड्डा के साथ अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव, महेंद्र प्रताप सिंह को  संगठन में अहम स्थान दिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.