Move to Jagran APP

सीनियर आइएएस मंदीप बराड़ की सीएमओ में एंट्री, कुरुक्षेत्र के एसपी सहित हरियाणा में कई अफसरों के तबादले

Haryana Transfer हरियाणा सरकार ने राज्‍य में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। राज्‍य के वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी मंदीप बराड़ की मुख्‍यमंत्री कार्यालय में एंट्री हुई है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के एसपी सहित कई अधिकारियों के तबादले किए हैंं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 05:47 PM (IST)
सीनियर आइएएस मंदीप बराड़ की सीएमओ में एंट्री, कुरुक्षेत्र के एसपी सहित हरियाणा में कई अफसरों के तबादले
हरियाणा में अफसरों के तबादले किए गए हैंं। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ के डीसी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर हरियाणा लौटे सीनियर आइएएस अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ की मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बराड़ को अपनी कोर टीम में शामिल करते हुए हारट्राेन का प्रबंध निदेशक तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक नियुक्त किया है। परिवार पहचान पत्र की तरह अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल के बेहद करीब है। प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र के एसपी के भी तबादला आदेश जारी किए हैं।

loksabha election banner

मंदीप बराड़ को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की जिम्मेदारी मिली

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इस योजना का उद्देश्य जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनकी आय में वृद्धि करना है। 2005 बैच के आइएएस अधिकारी मंदीप बराड़ चंडीगढ़ के डीसी नियुक्त होने से पहले मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव थे। वह कई सालों तक करनाल जिले के डीसी भी रहे। चंडीगढ़ डीसी नियुक्त होने के बाद मंदीप बराड़ की धर्मपत्नी 2004 बैच की आइएएस अधिकारी आशिमा बराड़ को मुख्यमंत्री कार्यालय में एंटरी दी गई। तब उन्हें मुख्यमंत्री का उप प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। इस पद पर आशिमा बराड़ अभी भी कार्यरत हैं।

मंदीप बराड़ की गिनती सुलझे हुए अधिकारियों में होती है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की जिम्मेदारी मिलने से इन योजनाओं के संचालन में गति आएगी। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन आइपीएस और एक एचपीएस अधिकारी के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार को कमांडेंट, तृतीय आइआरबी, सुनारिया, रोहतक बनाया गया है। एनआइटी (फरीदाबाद) के डीएसपी डा. अंशु सिंगला को कुरुक्षेत्र का पुलिस अधीक्षक बनाया  गया है। उनके पास फरीदाबाद के डीसीपी (मुख्यालय) का भी अतिरिक्त प्रभार था। जींद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को डीसीपी, एनआइटी, फरीदाबाद लगाया गया है। अग्रवाल को इसके साथ ही उन्हें डीसीपी, मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कमांडेंट तृतीय आइआरबी, सुनारिया, रोहतक एचपीएस अधिकारी बलजिंद्र सिंह को एसपी पीटीसी, सुनारिया लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.