Move to Jagran APP

Lockdown में कालाबाजारियों पर शिकंजा, रोहतक में पकड़े गए सबसे ज्यादा जमाखोर

खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक अभियान चलाकर अब तक करीब पौने तीन सौ दुकानदारों के चालान कर दिए हैं और 13 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 11:53 AM (IST)
Lockdown में कालाबाजारियों पर शिकंजा, रोहतक में पकड़े गए सबसे ज्यादा जमाखोर
Lockdown में कालाबाजारियों पर शिकंजा, रोहतक में पकड़े गए सबसे ज्यादा जमाखोर

जेएनएन, चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा में Coronavirus COVID-19 कोरोना की मार के चलते सरकार व सामजिक संगठनों द्वारा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है, वहीं इस आपदा की घड़ी में कई लोग ऐसे भी हैं जो जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में एक अभियान चलाकर अब तक करीब पौने तीन सौ दुकानदारों के चालान कर दिए हैं और 13 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

loksabha election banner

आपदा की इस घड़ी में सरकार द्वारा संबंधित जिला उपायुक्तों के माध्यम से संबंधित जिलों में दाल, चीनी, नमक, गेहूं, आटा, आलू और प्याज जैसी 25 आवश्यक वस्तुओं की दरों को निर्धारित किया गया है और दुकानदारों को अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं से ज्यादा रेट न वसूला जा सके। इसके बावजूद कई दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी की जा रही है।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला के अब तक प्रदेश में टीमों द्वारा 378 औषध थोक विक्रेता तथा 5197 रिटेल दवा विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई है। जांच के दौरान थोक व परचून विक्रेताओं द्वारा अनियमितता पाए जाने पर 277 चालान तथा 13 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फरीदाबाद में पांच, गुरुग्राम में दो, मेवात में तीन, पानीपत में दो और रेवाड़ी में एक एफआइआर दर्ज करवाई गई है।

जिले का नाम    चालान

अंबाला               17

फरीदाबाद            5

फतेहाबाद            9

गुरुग्राम             24

हिसार                6

जींद                  20

कैथल                18

करनाल              3

कुरुक्षेत्र             14

पानीपत            30

रेवाड़ी                7

रोहतक             112

सोनीपत            7

यमुनानगर         6

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.