हरियाणा में गैस सिलिंडर के लिए मची होड़! साल में एक बार बुक करने वाले उपभोक्ता भी हुए सक्रिय, बढ़ी परेशानी
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण हरियाणा में रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है। ...और पढ़ें

पश्चिम एशिया संकट से हरियाणा में बढ़ी रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग, डिलीवरी में देरी
HighLights
पश्चिम एशिया संकट से रसोई गैस बुकिंग में भारी उछाल
निष्क्रिय उपभोक्ता भी अब सिलिंडर बुक करा रहे हैं
सिलिंडर मिलने में अब 5-6 दिन की देरी हो रही है
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते बाधित हुई गैस आपूर्ति को देख अब उन उपभोक्ताओं ने भी रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की बुकिंग करानी आरंभ कर दी जो साल में एक या दो बार सिलिंडर बुक करते थे।
ऐसे लोगों की संख्या पूरे प्रदेश में करीब डेढ़ लाख है। यही वजह है कि रोजाना पहले बुकिंग की स्थिति पंद्रह से बीस प्रतिशत थी। वहीं, यह अस्सी प्रतिशत पहुंच गई है।
जिसके चलते बुकिंग के बाद सिलिंडर मिलने की अवधि एक से दो दिन बजाय पांच से छह दिन हो गई है। कई एजेंसी तो दस से बारह दिन बाद ही सिलिंडर भेज पा रही हैं। इन उपभोक्ताओं में बीच प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जो अब अपने मूल पते पर नहीं रह रहे हैं। उनके कनेक्शन को उनके परिचित या होटल रेहड़ी संचालक प्रयोग कर रहे हैं।
एजेंसी से पर्ची कटवाने के बाद सिलिंडर ले रहे थे, पर अब जब ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया तो मोबाइल नंबर मेल नहीं खाने की वजह से उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि ऐसे ही लोग गोदाम के पास लाइन लगाने के बाद स्थिति को पैनिक कर रहे हैं।
सिलिंडर बुकिंग के बाद दो चार दिन में घर पहुंचाएं जा रहे हैं। कुछ एजेंसियों के पास बैकलाग होने की वजह समय अधिक लग रहा था, लेकिन स्थिति अब कंट्रोल में है। शहरी क्षेत्र में पहले सिलिंडर जारी होने के बाद दूसरे की बुकिंग 25 दिन बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में सिलिंडर की बुकिंग हो रही है।
