प्रचंड गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, सुबह जल्दी खुलेंगे
हरियाणा में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में पविर्तन किया गया है। इस सबंध में हरियाण सरकार ने आदेश जारी किया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। भीषण गर्मी और लू के कहर के काण हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सरकार ने स्थितियों के हिसाब से जिला उपायुक्तों को स्कूल लगने ओर छुट्टी का समय तय करने का निर्देश दिया है। यह समय आम तौर पर सुबह आठ से दोपहर बाद 1.30 बजे किया गया है। कुछ जगहों पर यह मय सुबह सता बजे से दोपहर बाद एक बजे तक भी किए जाने की सूचना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरकार ने 31 मई तक बदला स्कूलों का समय
शिक्षा निदेशक राजीव रत्न ने बृहस्पतिवार को सभी उपायुक्तों को जिलों में मौसम के अनुसार स्कूलों का समय निर्धारित करने को कहा है। साथ ही जिला चिकित्सा अधिकारियों को स्कूलों में ओआरएस मुफ्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी। पहली जून से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने हैं।
गुरुग्राम के उपायुक्त ने दो दिन पहले ही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदल कर सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे कर दिया था। शिक्षा निदेशक का आदेश जारी होते ही कैथल की डीसी ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया। इसी तरह कई दूसरे जिलों में डीसी ने अपने-अपने स्तर पर स्कूल खुलने और छुट्टी का समय निर्धारित किया है।
बता दें कि हरियाणा में आसमान से आग बरस रही है और गर्म थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात यह है कि सुबह नौ बजे से ही सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं। गुरुग्राम और हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम और हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज
वहीं नारनौल, जींद, पानीपत और चरखीदादरी में भी पारा 45 डिग्री रहा। सिरसा, भिवानी, रोहतक और झज्जर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए आने वाले दो दिनों में और अधिक मौसम गर्म होने की संभावना है।
चिलचिलाती धूप के बीच छोटे बच्चे के साथ जाती महिला।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, मौसम 27 मई तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। वीरवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कड़ी धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।
गर्मी से बचने के उपाय
- ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, चाहे प्यास हो या नहीं लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीना लाभकारी है।
-घर से बाहर निकलते समय सर पर कपड़ा आदि रखकर निकलें।
-टोपी, चश्मा, परना आदि का इस्तेमाल करें।
-घर में भी नींबू पानी, ओआरएस आदि पेय पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।