हरियाणा मेें सैनिटाइजर के 14 ब्रांड के सैंपल फेल, 11 कंपनियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
हरियाणा में सैनिटाइजर के 14 ब्रांडढ के सैंपल जांच में फेल हाे गए हैं। इसके बाद 11 सैनिटाइजर कंपनियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन/एएनआइ। हरियाणा में महामारी के बीच सैनिटाइजर के नाम पर खूब खेल हो रहा है। पूरे प्रदेश से जुटाए गए सैंपलों में 14 ब्रांड के नमूने फेल हो गए। इनमें नौ ब्रांड के सैनिटाइजर की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली और पांच में मैथेनॉल की अधिकता पाई गई। मैथेनाल कीर अधिकता से यह जहर जैसा काम करता है। 11 सैनिटाइजर कंपनियों के खिलाफ एफआरआइ दर्ज किया गया है। गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर 11 ब्रांड के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए सैनिटाइजर का पूरा स्टॉक बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।
248 सैंपल में 123 की रिपोर्ट मिली, 125 की रिपोर्ट बाकी
विज ने बताया कि जिन ब्रांड के सैनिटाइजर मानकों पर खरे नहीं उतरे, उनका लाइसेंस रद या निलंबित करने का नोटिस दिया गया है। खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में कुल 248 सैंपल लिए गए थे। अभी तक 123 सैंपल की रिपोर्ट मिली है जिसमें से 109 सैंपल पास हुए और 14 फेल हो गए।
उन्होंने बताया कि कैथल जिले की बेस्ट टाइम यूनिट व मदर हेल्थ ब्रांड के सैंपल फेल निकले हैं। इसी तरह करनाल में ग्लोबल बोटलर के नौ नमूने फेल मिले जिनमें शरीर के लिए हानिकारक मैथेनॉल की अधिकता पाई गई। हिसार जिले में दो ब्रांड गुणवत्तापरक नहीं पाए गए जिनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री विज ने बताया कि कोरोना काल शुरू होते ही बाजार में नकली सैनिटाइजर बिकने की शिकायतें प्राप्त हुईं थी। इसके बाद जांच करने की मुहिम शुरू हुई। हालात को देखते हुए राज्य के खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग को सभी जिलों में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए थे।
अनिल विज ने बताया कि इसके बाद 6 से 8 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में छापेमारी की और 158 सैंपल लिए गए। इसी प्रकार 22 मई को भी प्रदेश के विभिन्न भागों से 90 सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: Haryana Board Result 2020: 10वीं के रिजल्ट में छात्रा को मैथ में मिले दो नंबर, री-चेकिंग में आए 100
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में
यह भी पढ़ें: अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी
यह भी पढ़ें: अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी
यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: जस्टिस लिब्राहन बोले- मुझे पहले दिन से पता था अयोध्या में बनकर रहेगा
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए