यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान खान की हत्या की धमकी देने वाला गैंगस्टर संपत नेहरा गिरफ्तार
बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर एवं शार्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस कर लिया है। उसे हैदराबाद से पकड़ा गया है।

पंचकूला, [राजेश मलकानियां]। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर एवं शार्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। संपत नेहरा पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख, पंजाब पुलिस ने 50 हजार और राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था | संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। वह हत्या और लूट फिरौती डकैती के मामलों में वांछित था।
गैंग के मुख्य सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान की हत्या की धमकी दी थी। वह फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है। लाॅरेंस बिश्नोई के बाद गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग को चला रहा था। संपत नेहरा लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर है। वह पहले छात्र राजनीति में था और बाद में गैंगस्टर बन गया था।
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, हैदराबाद से संपत नेहरा को किया गया गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस पने संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह हत्या और लूट फिरौती डकैती के कई मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस गैंग के बादमाश काफी शातिर हैं और वे सोशल मीडिया के इस्तेमाल में माहिर हैं1 इसके माध्यम से वे अपना अपराध का काला धंधा चलाते हैं।
हरियाणा पुलिस ने आइजी सौरभ सिंह व डीआइजी सतीश बालन के नेतृत्व में एसटीएफ बना रखी थी आैर टीम संपत नेहरा को गिरफ्तार कर बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा को हैदराबाद से काबू किया गया है। इस गैंगस्टर ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ राज्यों में आंतक मचाया हुआ था। वह दर्जनों हत्याओं, लूट, फिरौती, सुपारी लेकर हत्या करना, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अभियोगों वांछित है। सुपारी लेकर हत्या करना इसका मुख्य पेशा है।
पुलिस टीम ने सौरभ सिंह, पुलिस महानिरीक्षक व सतीश बालन, उप पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में कार्य करते हुए कड़ी मेहनत व लगन से पुलिस तकनीक का प्रयोग उसे दबोचा। संपत नेहरा की उम्र 28 वर्ष है और वह चंडीगढ़ के किशनगढ़ में रहता था। वह मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र के गांव कालोरी का निवासी है। संपत ने विभिन्न राज्यों में कई वारदात किए।
