Move to Jagran APP

चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : कटारिया

केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया और विधायक लतिका शर्मा ने शनिवार को कालका और पिजौर में रोड शो किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:44 AM (IST)
चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : कटारिया
चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : कटारिया

संस, कालका : केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया और विधायक लतिका शर्मा ने शनिवार को कालका और पिजौर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने रोड शो कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने के बाद शुरू किया। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

कालका पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कालका मनिता मलिक व श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। हरियाणा में पहली बार भाजपा ने अकेले चुनाव लड़कर 10 की 10 लोकसभा सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से ही विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। हरियाणा में अक्तूबर महीने में होने वाले चुनाव में 90 में से 80 सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष का वजूद समाप्त हो चुका है। सभी विपक्षी दल अपने नेताओं को नीचा दिखाने में लगे हुए है।

इस मौके पर कालका की विधायक लतिका शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कालका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद रतनलाल कटारिया को 48000 से अधिक मतों की लीड दिलवाकर कार्यकर्ता ने एक नया रिकार्ड कायम किया है।

रोड शो में भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, बंतो कटारिया, संजीव कौशल, सुनील धीमान, इंद्र कुमार, तरसेम गुप्ता, रामपाल सोढ़ी, हरीश मौगा, किशोरी शर्मा, सोनू, हरदेव, प्रेम, रधुवीर सौढ़ी, जसमेर सिंह बंजारा, राजेश भाटिया उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.