Move to Jagran APP

मनोहर और दुष्यंत एक-दूसरे के गढ़ में फहराएंगे तिरंगा, अंबाला में होगा राज्यस्तरीय समारोह

Republic Day पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद तो डिप्टी सीएम दुष्यंत करनाल में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल अंबाला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 01:10 PM (IST)
मनोहर और दुष्यंत एक-दूसरे के गढ़ में फहराएंगे तिरंगा, अंबाला में होगा राज्यस्तरीय समारोह
मनोहर और दुष्यंत एक-दूसरे के गढ़ में फहराएंगे तिरंगा, अंबाला में होगा राज्यस्तरीय समारोह

जेएनएन, चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के गढ़ जींद में झंडा फहराएंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री व जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत सीएम सिटी करनाल में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम गृह मंत्री अनिल विज के दबदबे वाले अंबाला में होगा, जहां राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य मेहमान हैं। गृहमंत्री अनिल विज पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन शाम को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में एट होम होगा।

prime article banner

प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। ग्रामीण स्तर के कार्यक्रमों का प्रारूप पहले ही जारी किया जा चुका है, वहां गांव की सर्वाधिक पढ़ी-लिखी लड़कियां ध्वजारोहण करेंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद में ध्वजारोहण करेंगे, जहां की पांच विधानसभा सीटों में से तीन जजपा के पास हैं। उचाना से खुद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं, जिन्होंने राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हिसार के साथ बृजेंद्र सिंह की माता प्रेमलता को हराया था। जींद विधानसभा सीट पर भाजपा और सफीदों पर कांग्रेस का कब्जा है। दुष्यंत चौटाला की ड्यूटी करनाल में ध्वजारोहण के लिए लगाई गई है जहां से मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक हैं। करनाल जिले की पांच विधानसभा सीटों में तीन पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय विधायक ने जीत दर्ज की।

वहीं, झज्जर में रोहतक के मंडलायुक्त, रेवाड़ी में गुरुग्राम के मंडलायुक्त, कैथल में करनाल के मंडलायुक्त और नूंह में फरीदाबाद के मंडलायुक्त तिरंगा फहराएंगे। महेंद्रगढ़, पलवल व यमुनानगर में स्थानीय उपायुक्त गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष मेहमान होंगे।

कौन कहां पर करेंगे ध्वजारोहण

मुख्य अतिथि जिला
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अंबाला
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कुरुक्षेत्र
विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करनाल
गृहमंत्री अनिल विज पंचकूला
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर सिरसा
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम
बिजली मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद
कृषि मंत्री जेपी दलाल फरीदाबाद
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव हिसार
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत
पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक सोनीपत
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.