विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: NHM में ऐप के जरिए होगी चिकित्सा अधिकारियों और स्पेशलिस्ट की भर्ती, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा सुधार

By Sudhir TanwarEdited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 09 Nov 2023 10:04 PM (IST)

हरियाणा में सरकारी सेवा में आने के इच्छुक डॉक्टरों को एनएचएम की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। एप पर जिले ...और पढ़ें

NHM में ऐप के जरिए होगी चिकित्सा अधिकारियों और स्पेशलिस्ट की भर्ती।
NHM में ऐप के जरिए होगी चिकित्सा अधिकारियों और स्पेशलिस्ट की भर्ती।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की भर्ती एप के जरिये होंगी। एनएचएम ने भर्ती के लिए चिकित्सा अधिकारी/विशेषज्ञ पंजीकरण और लॉगिन नामक इन-हाउस एप्लिकेशन विकसित किया है।

एनएचएम के मिशन निदेशक राजनारायण कौशिक ने बताया कि सरकारी सेवा में आने के इच्छुक चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ एनएचएम की वेबसाइट पर आवेदन में अपना स्वयं का लॉगिन बनाकर अपनी आवश्यक योग्यता और अनुभव का विवरण भर सकते हैं। चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टर एनएचएम के साथ काम करने के लिए जिला की प्राथमिकताएं भी भर सकेंगे। यह सारी जानकारी संबंधित सिविल सर्जनों को दिखेगी। सिविल सर्जन नियमित आधार पर मॉनिटरिंग कर रिक्त पद के आधार पर चिकित्सा पदाधिकारी या विशेषज्ञ को बुलाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में होगी मदद

राजनारायण कौशिक ने बताया कि एनएचएम का चिकित्सा अधिकारी/विशेषज्ञ पंजीकरण और लॉगिन एप्लिकेशन भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए पारदर्शिता बढ़ाता है। यह एप चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए हरियाणा में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के भीतर अवसर ढूंढ़ना आसान बनाता है। यह एक सकारात्मक विकास है जो योग्य चिकित्सा पेशेवरों को सुनिश्चित करके राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: सीएम मनोहर लाल ने 9 हजार SPO को दिया दिवाली का उपहार, मासिक मानदेय में की 2 हजार की बढ़ोतरी

पोर्टलों ने प्रणाली में बढ़ाई दक्षता और पारदर्शिता

एनएचएम निदेशक डॉ. कुलदीप ने बताया कि एनएचएम हरियाणा ने इससे पहले भी कई इन-हाउस पोर्टल विकसित किए हैं। इनमें मानव संसाधन सूचना प्रणाली, रेफरल ट्रांसपोर्ट (आरटी), मोबाइल मेडिकल यूनिट-रोगी रिपोर्टिंग सिस्टम, रेफरल ट्रांसपोर्ट-मरम्मत निगरानी प्रणाली, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग सिस्टम, आशा पे एप्लिकेशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)-तृतीयक देखभाल अनुप्रयोग, एनीमिया मुक्त हरियाणा और नेत्र ज्योति हरियाणा शामिल है। इन पोर्टलों ने प्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाई है।

ये भी पढ़ें: Haryana: जनस्वास्थ्य विभाग में उच्च शिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बन सकेंगे क्लर्क, ग्रुप सी में वेतन बढ़ाने का अनुरोध