Move to Jagran APP

लगातार सुधर रही है दिल्ली से लगते हरियाणा के तीन जिलों में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर

CoronaVirus हरियाणा के दिल्‍ली से लगते तीन जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। इन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर लगातार सुधर रही है। इन जिलों में काेरोना मरीजों की रिकवरी रेट 90 फीसद से ऊपर है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:00 AM (IST)
लगातार सुधर रही है दिल्ली से लगते हरियाणा के तीन जिलों में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर
हरियाणा में कोरोना मरीजों कर रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। (सांकेतिक फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। Corona Recovery Rate In Haryana: पिछले एक सप्ताह में गुरुग्राम को छोड़ दें तो दिल्ली से लगते हरियाणा के तीन जिलों फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार आया है। इन तीनों जिलों में मरीजों के ठीक होकर वापस जाने की दर 90 फीसद से ऊपर पहुंच गई है। 15 दिन पहले मरीजों के ठीक होने की दर 50 से 60 फीसद के बीच रह गई थी। हालांकि दिल्ली से सटे गुरुग्राम सहित पानीपत और हिसार में संक्रमितों के ठीक होने की दर में इस औसत से सुधार नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में मरीजों के ठीक होने की दर 90 फीसद से ऊपर पहुंची

इन जिलों में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 80 फीसद के आसपास ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को हरियाणा सहित देश के कई राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण पर सीधा वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए अभी राज्य के जिला तो तय नहीं हुए हैं मगर दिल्ली से सटे बड़े जिलों के आंकड़ों पर आला अधिकारियों ने चर्चा शुरू कर दी है। गुरुग्राम, फरीदाबाद के जिलाधिकारियों को पीएम की इस वर्चुअल बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य माना जा रहा है।

महेंद्रगढ़ में ठीक होने वालों की दर सबसे कम

महेंद्रगढ़ जिला में मई माह की शुरूआत से प्रतिदिन नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां चूंकि गुरुग्राम, फरीदाबाद के मुकाबले करीब 15 दिन बाद संक्रमित मरीज मिले। इसके चलते यह जिला फिलहाल ठीक होने वाले मरीजों की दर में पिछड़ा हुआ है। फिलहाल महेंद्रगढ़ में मरीजों के ठीक होने की दर 71 फीसद के आसपास ही है। सिरसा, फतेहाबाद, चरखीदादरी, भिवानी, फतेहाबाद में भी मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार नहीं आ रहा है।

------------

प्रमुख जिलों में मरीजों के ठीक होने की दर

जिला                    रिकवरी दर (फीसद में)

  • झज्जर -                       89.67
  • सोनीपत-                      89.26
  • फरीदाबाद-                    89.05
  • गुरुग्राम                         81.42
  • पानीपत-                       78.55
  • हिसार-                          78.16

यह भी पढ़ें: Ludhiana Black Fungus ALERT! लुधियाना में ब्लैक फंगस, चपेट में आए कोरोना को मात देने वाले 20 लोग, कुछ की आंखें व जबड़े निकाले

यह भी पढ़ें: Black Fungus: हरियाणा में ब्लैक फंगस का कहर, मई में अब तक मिले 30 मरीज, एक की मौत

यह भी पढ़ें:  Punjab Congress Discord: पंजाब कांग्रेस में चरम पर कलह, अब मंत्री भी अपनी सरकार पर उठा रहे सवाल, पार्टी नेतृत्व मौन

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.