हरियाणा के भाजपा और इनेलो के विधायकों व सांसदों से मिले कोविंद
राष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने पंचकूला में हरियाणा के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव में उनका समर्थन मांगा।
जेएनएन, पंचकूला। राष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को यहां हरियाणा के भाजपा विधायकों और सांसदों से मुलाकात की। उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी थीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा। वह अलग से इनेलो के सांसदों और विधायकों से भी मिले।
रामनाथ कोविंद पंचकूला के रेड बिशप होटल मेंं भाजपा के विधायकोंं और सांसदों से रूबरू हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के बारे में सांसदों और विधायकाें को जानकारी दी व अपने दृष्टिकोण के बारे में बताया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोविंद के व्यक्तित्व और उनके अब तक के राजनीतिक व राज्यपाल के तौर पर भूमिका के बारे में बताया।
पंचकूला में हरियाणा के मंत्रियों, भाजपा के सांसदों व विधायकों से रूबरू होते रामनाथ कोविंद।
उन्होंने कहा कि कोविंद ने राज्यपाल और अन्य भूमिकाआें में अपनी खास छाप छोड़ी है। काेविंद ने राज्य के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अपनी विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने पर अपनी भूमिका और दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल व पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला भी मौजूद थे।
इस माैके पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीेत सिंह, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्य के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई मंत्री और विधायक व सांसद मौजूद रहे। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी बैठक में मौजूद थीं।
पंचकूला में इनेलो विधायकों से रूबरू होते राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद।
इसके बाद कोविंद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसदों और विधायकों से भी मिले। वह इनेलाे के सांसदों और विधायकों से पंचकूला के बेलाविस्ता होटल में मिले। इस मौेके पर मुख्यमंत्री मनाेहरलाल भी मौजूद थे। इनेलो विधायक दल के नेता अभय चाैटाला और इनेलाे के प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक अरोड़ा भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।