राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने PM मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बातचीत?
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा ...और पढ़ें

रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात।
HighLights
हरियाणा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने पीएम से भेंट की
हरियाणा के जनहित और विकास मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ
केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की।
भाजपा संगठन ने उन्हें हाल ही में तेलंगाना राज्य का सह प्रभारी बनाया है। मुलाकात के दौरान हरियाणा से जुड़े जनहित के मुद्दों तथा प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष हरियाणा से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा और प्रदेश के नागरिकों से संबंधित प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों के संबंध में सकारात्मक चर्चा की। रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
