यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2024: 'दो साल में चार गुना बढ़ा हरियाणा का बजट', राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का विपक्ष पर पलटवार
राज्यसभा में कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा बजट (Haryana Budget) को लेकर विपक्ष के सवालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- बजट पर विपक्ष के हमले पर बोले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
- कार्तिकेय शर्मा ने बजट को बताया शानदार
- हरियाणा को इस साल मिले 13 हजार 632- कार्तिकेय शर्मा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मान ने बजट को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हरियाणा को मिलने वाला बजट दो साल में चार गुना बढ़ गया है। वर्ष 2022-23 में केंद्रीय बजट में हरियाणा को 3195 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 2024-25 में 13 हजार 632 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
राज्यसभा में कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा को कुछ नहीं मिलने का आरोप लगा रहे विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में शानदार बजट पेश किए हैं और सबसे बड़ी अचीवमेंट है कि एक भी बजट लीक नहीं हुआ। पिछली सरकारों के समय तो बजट भी लीक हो जाता था।
तेजी से तरक्की कर रहा भारत- कार्तिकेय शर्मा
देश में सभी व्यवसायियों, कारोबारियों और जनता ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के चर्चे हैं। आर्थिक विकास, नवाचार के मामले में आज भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कठिन समय में जब दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं डगमगा रही हैं, भारत बड़ी तेजी से तरक्की कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Haryana News: डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से राहत नहीं, फरलो की अर्जी पर बिना कोई राहत टली सुनवाई
भारत में होती है 46 फीसदी डिजिटल पेमेंट- कार्तिकेय शर्मा
सांसद ने डिजिटलाइजेशन पर बात करते हुए सब्जी विक्रेताओं का उदाहरण दिया कि भारत में दुनिया भर की 46 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत में होती है। डिजिटल पेमेंट्स में से 80 प्रतिशत पेमेंट्स यूपीआइ के जरिये हो रही हैं। हर गांव, कस्बे में डिजिटल पेमेंट का चलन चल रहा है जो मोदी सरकार के लिए बड़ी बात है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 80 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
