पंचकूला की रायपुररानी तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी 70 हजार रिश्वत
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायपुररानी तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क अमित को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

एसीबी ने रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रायपुररानी रजिस्ट्री क्लर्क अमित रिश्वत लेते गिरफ्तार।
हरियाणा एसीबी ने 70 हजार रुपये के साथ पकड़ा।
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी काम के बदले रिश्वत।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रायपुररानी तहसील में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अमित के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित ने एक प्रॉपर्टी डीलर से काम करने के बदले रिश्वत की रकम मांगी थी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 70 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के दौरान रिश्वत मांगने से जुड़े आरोपों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा
