Move to Jagran APP

बरोदा सीट के उपचुनाव के रण से पहले हरियाणा में घूमेगा राहुल गांधी का ट्रैक्टर

हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्‍टर रैली निकालेंगे। राहुल गांधी 2 अक्‍टूबर से पंजाब के मोगा से दिल्‍ली तक ट्रैक्‍टर रैली निकालेंगे। यह राहुल गांधी का ट्रैक्‍टर हरियाणा मेें घूमेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 09:44 AM (IST)
बरोदा सीट के उपचुनाव के रण से पहले हरियाणा में घूमेगा राहुल गांधी का ट्रैक्टर
कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की ट्रैक्‍टर रैली।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]।  हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट के उपुचनाव से पहले राज्‍य में कांग्रेस अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2 अक्टूबर को पंजाब के मोगा से शुरू होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा का पहिया हरियाणा में भी घूमेगा। बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर राहुल की ट्रैक्टर यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

loksabha election banner

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में बने माहौल में दिखेगी दिग्गज कांग्रेसियों की एकजुटता

इसकी सफलता के लिए प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में पार्टी का वार रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव और विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हिस्सा लिया।

ट्रैक्टर यात्रा का रूट तय करने को प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक

कांग्रेस दिग्गजों ने माना कि मौजूदा राजनीतिक हालात में राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा से प्रदेश का किसान पार्टी से जुड़ेगा। इसकी सफलता के लिए व्यापक तैयारियों को भी कांग्रेस नेताओं ने मंथन किया और उन रूट पर भी चर्चा की जिनसे ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा में प्रवेश कराया जा सके। इनमें अंबाला, गुहलाचीका और कुरुक्षेत्र से प्रवेश को सबसे बेहतर माना। अब कांग्रेस हाईकमान यह तय करेगा कि किस रूट से राहुल की ट्रैक्टर यात्रा का हरियाणा में प्रवेश होगा। हरियाणा में राहुल की ट्रैक्टर यात्रा तीन या चार अक्टूबर को पहुंच सकती है।

राहुल की ट्रैक्टर यात्रा के बाद होगी बरोदा उपचुनाव पर चर्चा

हरियाणा कांग्रेस की अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि बरोदा उपचुनाव पर बुधवार की बैठक में प्राथमिक स्तर पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी प्रदेश कांग्रेस का फोकस राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा पर रहेगा। इसका कारण यह भी है कि ट्रैक्टर यात्रा से किसानों से जुड़े मुद्दे को हरियाणा-पंजाब से दिल्ली तक राजनीतिक बल मिलेगा। कोर ग्रुप की बैठक के बाद बृहस्पतिवार सायं एक बार फिर नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें यात्रा की तैयारियों संबंधी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।

नए प्रभारी के संतुलन से पीछे रह गए कांग्रेसियों के मनमुटाव

नए प्रभारी विवेक बंसल के संतुलन से प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव भी अब पीछे रह गए हैं। पिछले छह साल में यह पहला ऐसा मौका है जब प्रदेश प्रभारी की बैठक के प्रति सभी दिग्गज नेता सक्रियता दिखा रहे हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि बंसल किसी एक नेता या गुट की बजाये पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को एक साथ लेकर चल रहे हैं। इसके चलते ही बरोदा उपचुनाव में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने की चर्चा से कोई नेता फिलहाल असंतुष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, पार्टी प्रभारी रावत ने कहा- सिद्धू पार्टी के भविष्य, लीड करेंगे

यह भी पढ़ें: दो साल पूर्व UPSC परीक्षा व इंटरव्यू पास होने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं, कैट पहुंची चंडीगढ़ की भव्‍या

यह भी पढ़ें: Punjab Politics:सिद्धू की सियासी हसरत तो हुई पूरी, बड़ा सवाल क्‍या 'गुरु' की भाजपा में होगी वापसी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.