Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए बनी गेम चेंजर', कुमारी सैलजा ने 60 से ज्यादा सीटें मिलने का किया दावा

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 07:36 PM (IST)

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए महज एक दिन शेष है। इससे पहले कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाली कुमारी सैलजा ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने प्रदेश की जनता का मूड बदला है। अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आ रही है तो इसमें राहुल गांधी और उनकी यात्रा का योगदान करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

    Hero Image
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को हरियाणा में मिलेगा फायदा: सैलजा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए टर्निंग प्वाइंट (बदलाव का मोड़) था। राहुल गांधी न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश के लोगों से जुड़े। उनकी बात सुनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तब आम आदमी को लगा कि देश में कोई तो है, जो उनकी समस्याएं सुन रहा है, उनके दुख और परेशानी में शामिल हो रहा है। प्रदेश में अगर आज कांग्रेस की सरकार आ रही है तो इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का योगदान और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

    एक्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनने से उत्साहित कुमारी सैलजा ने रविवार को फिर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की। सैलजा ने कहा कि सीएम का फैसला हाईकमान के स्तर पर होता है। उन्हें ही सब कुछ देखना होता है और वे ही देखेंगे। अपने विवेक से जो भी फैसला लेंगे, हर पहलू को देखकर लेंगे।

    ये भी पढ़ें: Haryana Result 2024: यही रात अंतिम, यही रात भारी...परिणाम से पहले पर्टियों की बढ़ी बेचैनी, गुणा-भाग में जुटे उम्मीदवार

    'राहुल गांधी की यात्रा ने प्रदेश की जनता का मूड बदला'

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद ही प्रदेश में भाजपा सरकार को बदलने का मूड बना लिया था। कुमारी सैलजा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा पिछले 10 साल में हरियाणा को बहुत पीछे ले गई। लोगों को भरोसा है कि उन्हें अगर कोई पटरी पर ला सकता है तो वह कांग्रेस ही है।

    उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर थी और कमजोर व दलित वर्ग के लोगों को यह अच्छी तरह से आभास हो गया कि भाजपा उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर के अलावा हर वर्ग भाजपा से नाराज था, जिसका बदला अब उन्होंने ले लिया है।

    भाजपा का जनता के साथ कभी प्रत्यक्ष रूप से कोई कनेक्ट नहीं रहा है, जबकि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच में धरातल पर काम किया है। राहुल गांधी की पदयात्रा से हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को असीम ऊर्जा मिली, जिसका सदुयपोग सरकार बनाने में हो रहा है।

    राहुल गांधी के हरियाणा में आने पर बना माहौल

    उधर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का भी कुछ यही मानना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तय कर दिया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। राहुल गांधी के हरियाणा आने के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनना शुरु हो गया था, जिसकी झलक लोगों ने लोकसभा चुनाव में दिखा दी।

    संसदीय चुनावों में कांग्रेस को हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट मिला। दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में नई शुरुआत करके प्रदेश को देश में विकसित व खुशहाल राज्य के रूप में आगे लेकर आने का लक्ष्य है।

    पिछले 10 साल के भाजपा शासनकाल में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। हरियाणा में लोगों ने प्रदेश में खुशहाली और विकास के लिये वोट किया और भाजपा सरकार की विदाई पर मुहर लगा दी है। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीनों के जरिये दिखी। दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूती से उभरकर आई है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस सरकार बन रही है। दीपेंद्र ने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ बसा हरियाणा देश में उदाहरण बनेगा।

    विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था, सबसे ज्यादा निवेश और युवाओं को रोजगार के स्वर्णिम अवसर मिलेंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा नेताओं के दावों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा में ट्रेनिंग ही इस बात की दी जाती है कि बड़े झूठ बोलो और उससे भी बड़े आत्मविश्वास के साथ झूठे दावे करो।

    ये भी पढ़ें: Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे पहले, पढ़ें कब-कहां और कैसे देखें?

    comedy show banner
    comedy show banner