विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: INLD में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, रघु यादव बने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

इनेलो ने पूर्व विधायक रघु यादव को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में ...और पढ़ें

हरियाणा: INLD में बड़ा संगठनात्मक बदलाव (फाइल फोटो)

हरियाणा: INLD में बड़ा संगठनात्मक बदलाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्व विधायक रघु यादव इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त

  2. भूपेंद्र नफे सिंह राठी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने

  3. अभय चौटाला ने राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में हाल ही में शामिल हुए रेवाड़ी से पूर्व विधायक रघु यादव को पार्टी ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया दिया है। वहीं, एडवोकेट गहल सिंह संधू और राजबीर उर्फ बिल्लू चंदाना को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने संगठन में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनके स्थान पर भूपेंद्र नफे सिंह राठी को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक और पूर्व में इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के पुत्र हैं।