Move to Jagran APP

हरियाणा में सरसों की खरीद शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही केंद्र में किसानों की एंट्री

हरियाणा के 163 खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद शुरू हो गई है। खरीद केंद्रों पर पहुंचे किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 01:56 PM (IST)
हरियाणा में सरसों की खरीद शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही केंद्र में किसानों की एंट्री
हरियाणा में सरसों की खरीद शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही केंद्र में किसानों की एंट्री

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में लॉकडाउन का 22वां दिन है। आज से राज्य में सरसों की फसल की खरीद शुरू हो गई है। पीएम मोदी के आदेश के बाद हरियाणा के गृह मंत्री ने भी पुलिस को सख्ती से 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का पालन करवाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सरकार के तय समय के मुताबिक 15 अप्रैल को सरसों की खरीद चालू हो गई। हरियाणा के 163 खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद सुबह-सुबह शुरू हो गई। खरीद केंद्रों पर पहुंचे किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। उनके हैंड सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 186 पहुंच गया है। 41 मरीज ठीक होकर घर भी चले गए हैं।

loksabha election banner

रोहतक में किसानों के ट्रैक्टर को सैनिटाइज किया गया व मास्क बांटे गए।

6 हजार किसानों को फोन कर संदेश भेजे गए

हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज से सरसों की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन प्रदेश के करीब 6000 किसानों को फोन पर संदेश भेजे गए हैं, ताकि वे बुधवार सुबह व दोपहर बाद अपनी फसलों को मंडी में लाकर बेच सकें। सुबह 25 और दोपहर बाद 25 किसानों को 163 खरीद केंद्रों में बुलाया गया है, जबकि 16 अप्रैल से सुबह में 50 और दोपहर बाद भी 50 किसानों से सरसों की खरीद होगी।

मंडी में फसल तौलते किसान।

एक किसान एक दिन में 40 क्विंटल सरसों ही ला सकेगा

एक किसान एक दिन में 40 क्विंटल सरसों ला सकेगा। 30 जून तक प्रदेश में खरीद की जाएगी। मंडी बोर्ड की हेल्पलाइन में 30 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जबकि खरीद केंद्रों में मंडी बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। खास बात यह है कि हर खरीद केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.