Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन बिल-2019 के विरोध में पंचकूला में प्रदर्शन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा बुरी नियत से लाए गए नागरिकता बिल का किया विरोध।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:12 AM (IST)
नागरिकता संशोधन बिल-2019 के विरोध में पंचकूला में प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन बिल-2019 के विरोध में पंचकूला में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा बुरी नियत से लाए गए नागरिकता संशोधन बिल-2019 के विरोध में सेक्टर-5 में जोरदार प्रदर्शन किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। विधायक प्रदीप चौधरी व शैली चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, महिला कांग्रेस की संयोजक रंजीता मेहता, विजय मोहन वर्मा, गफूर मोहम्मद आदि नेताओं ने मौजूद लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ने इस अवसर पर स्टेज का संचालन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल-2019 के असंवैधानिक होने और इसमें अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने की विशेष तौर पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि यह बिल देश के संविधान की धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बिल नागरिकों के राष्ट्रीय पंजीकरण जैसे खतरनाक मंसूबे की कार्यवाही का हिस्सा है जिससे देश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा होने का डर है। उन्होंने कहा कि असम और पूर्व के अन्य राज्यों में इस बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कई जगहों पर तो नागरिकों ने पूरी तरह बंद किया हुआ है। देश की एकता को हो सकती है भारी हानि

loksabha election banner

राम किशन गुर्जर ने कहा कि इस नागरिकता संशोधन बिल में सत्ताधारी पार्टी ने दुर्भावना से प्रेरित ऐसी व्यवस्थाएं लाने का प्रयत्न किया है, जिनसे देश की एकता और अखंडता को भारी हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मो का समान आदर करता है और इसके अनुसार धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता परंतु मोदी सरकार ने तानाशाही तरीके से मनमर्जी के अनुसार और सभी सिद्धांतों को ताक पर रखते हुए यह बिल पेश किया है और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की बदनियती की जोरदार निंदा करती है। बिल की प्रतिकृति फाड़कर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरूद्ध जोरदार नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया और नागरिकता संशोधन बिल-2019 का सांकेतिक तौर पर उसकी प्रतिकृति फाड़ कर अपना विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन में हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, पंचकूला की पूर्व मेयर उपेन्द्र कौर आहलुवालिया, मनवीर कौर गिल, प्रताप चौधरी, वेनू सिगला अग्रवाल, जसबीर मलौर, आरके कक्कड़, पवन जैन, नरेश मान, सुषमा खन्ना, अशोक बुंदी, संजीव भारद्वाज, बलविद्र पुनिया, कुलदीप गुल्लू, जगदीश राय, पूनम चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.