हरियाणा में अब चलेंगी प्राइवेट टैक्सी, कैब, ऑटो व ई-रिक्शा, सरकार ने दी हरी झंडी
हरियाणा में लॉकडाउन के बीच टैक्सी कैब ऑटो और ई रिक्शा भी चलेंगे। हरियाणा सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा सरकार ने ऑरेंज जोन में शामिल सभी जिलों में प्राइवेट टैक्सी, कैब, ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। हरियाणा के परिवहन आयुक्त ने सभी जिला उपायुक्तों व एसडीएम को इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद सरकार ने हरियाणा की सीमा में इन वाहनों के संचालन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान की है। सभी वाहनों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। वाहनों के संचालन का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा।
चालकों को टैक्सी में रखना होगा सैनिटाइजर, यात्री पहनेंगे मास्क
प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार किसी भी टैक्सी व कैब में चालक के अलावा केवल दो लोग ही सफर कर सकेंगे। मैक्सी कैब में परिवहन विभाग की मंजूरी से 50 प्रतिशत कम यात्रियों को ही बिठा सकेंगे। मसलन एक कैब में चालक के अलावा अगर आठ व्यक्तियों को बैठने की मंजूरी है तो अब केवल चार ही उसमें सफर कर सकेंगे।
इसी तरह ऑटो व ई-रिक्शा में चालक के अलावा केवल दो यात्री ही बैठ सकेंगे। सभी चालक तथा टैक्सी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जहां मास्क पहनना अनिवार्य है, वहीं गाड़ी में हैंडवॉश या सैनिटाइजर का भी प्रबंध करना जरूरी होगा। प्रत्येक टैक्सी स्टैंड पर हैंडवॉश के साथ-साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग को भी लागू करवाना जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। इन वाहनों में बुजुर्गों, दस साल से कम उम्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के सफर करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। सभी चालकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुसार परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। आम नागरिक भी जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
यह भी पढ़ें:पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल
यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप
यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्ना ने बढा़ई शान
यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें