Move to Jagran APP

Independence Day 2020: हरियाणा में एडीजीपी चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

Independence Day 2020 हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अरशिंदर सिंह चावला काे विशिष्‍ट सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 09:04 AM (IST)
Independence Day 2020: हरियाणा में एडीजीपी चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
Independence Day 2020: हरियाणा में एडीजीपी चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। इसके अलावा 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

सराहनीय सेवाओं के लिए हरियाणा पुलिस के 11 अन्य अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक के सब इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब इंस्पेक्टर जगदीेश प्रसाद, रेवाड़ी के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, फरीदाबाद के सब इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकूला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर महा सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा शहजादपुर अंबाला में एसएचओ ट्रैफिक के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल में एएसआइ साइबर सेल कर्मबीर सिंह, पंचकूला में एएसआइ क्राइम राजेश कुमार तथा स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एएसआइ शिव कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिला है।

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।  यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.