Move to Jagran APP

हरियाणा विस सत्र के बाद कुरुक्षेत्र की धरती पर सियासी संग्राम

हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के बाद कुरुक्षेत्र की धरती पर राजनीतिक संग्राम छिड़ेगा। कांग्रेस और इनेलो यहां रैलियां करेंगे। इसके जवाब में भाजपा भी जनसभा की तैयारी कर रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 08:59 PM (IST)
हरियाणा विस सत्र के बाद कुरुक्षेत्र की धरती पर सियासी संग्राम
हरियाणा विस सत्र के बाद कुरुक्षेत्र की धरती पर सियासी संग्राम

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दो दिन बाद कुरुक्षेत्र की धरती पर सियासी संग्राम देखने को मिलेगा। विधानसभा सत्र 7 सितंबर से शुरू हो रहा है और 9 सितंबर को कांग्रेस व इनेलो ने महाभारत की इस धरती पर अपने सियासी कार्यक्रमों का एेलान कर दिया है।

loksabha election banner

9 सितंबर को हुड्डा, किरण चौधरी और अभय भरेंगे हुंकार, भाजपा भी आयोजन की तैयारी में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी जनक्रांति रथयात्रा के छठे चरण की शुरुआत 9 सितंबर को कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे। उनकी पहली जनसभा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां से विधायक रह चुके हरिमोहिंद्र सिंह चट्ठा कांग्र्रेस की हुड्डा सरकार में वित्त मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैैं।

चंडीगढ़ पहुंचे हुड्डा ने अपने साथियों के साथ जनक्रांति रथयात्रा के अगले चरण की तैयारियों पर चर्चा की। इसी दिन कांग्र्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कुरुक्षेत्र जिले में जनसभा की घोषणा कर रखी है। जनसभा के संयोजक सुभाष पाली के अनुसार, किरण चौधरी फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विदेश दौरे पर हैैं।

यह भी पढ़ें: राम रहीम संग जाेड़ा जा रहा अक्षय कुमार का नाम, खिलाड़ी कुमार ने कही ऐसी बात

उन्‍हाेंने बताया कि एक दिन के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विदेश गए थे, लेकिन किरण चौधरी पूरे समय राहुल के दौरे में साथ हैैं। किरण चौधरी ने 9 सितंबर को रैली के जरिये अपने राजनीतिक विरोधियों को चुनौती दी है। किरण दक्षिण हरियाणा में भी एक के बाद एक कई रैलियां कर चुकी हैैं।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला 9 सितंबर को ही कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में रैली करेंगे। उनकी यह रैली इनेलो की तरफ से प्रस्तावित 8 सितंबर के हरियाणा बंद के तुरंत बाद हो रही है। विधानसभा का मानसून सत्र 7 सितंबर को है और एसवाईएल नहर निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने 8 सितंबर को हरियाणा बंद का आह्वïान कर रखा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: गुरुकुल में छात्रों के साथ यौन शोषण, एक साल से हो रहे जुल्‍म का हुअा खुलासा

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सितंबर के दूसरे सप्ताह में कुरुक्षेत्र में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंचेंगे। आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने केजरीवाल के हरियाणा दौरे की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 सितंबर के कार्यक्रम अभी तय नहीं हैैं, लेकिन माना जा रहा कि विरोधियों को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री इसी जिले में कोई आयोजन कर सकते हैैं। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भाजपा सरकार में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करते हैैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.