विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Bandh: हरियाणा में भारत बंद को सियासी दलों का समर्थन, कर्मचारी संगठनों ने भी कसी कमर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2020 06:20 AM (IST)

Bharat Bandh हरियाणा में राजनीतिक दल खुलकी भारत बंद (Bharat Bandh) के समर्थन में आ गए हैं। राज्‍य की सभी ...और पढ़ें

Bharat Bandh: हरियाण में किसानों के बंइ को विपक्षी दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। (फाइल फोटो)
Bharat Bandh: हरियाण में किसानों के बंइ को विपक्षी दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ, जेएनएन। Bharat Bandh: हरियाणा में भारत बंद (Bharat Bandh in haryana) को राज्‍य के सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। इसके साथ ही इसके समर्थन में कई कर्मचारी संगठन भी आ गए हैं और भारत बंद (Bharat Bandh) में शामिल होने की घोषणा की है। बंद के दौरान कर्मचारी व सियासी दल के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर, सत्‍तारूढ़ भाजपा (BJP) भारत बंद (Bharat Bandh) के खिलाफ है। हरियाणा सरकार में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी खुद को इस बंद से दूर रखा है।

'भारत बंद' का कांग्रेस और इनेलो ने किया समर्थन

हरियाणा में विपक्षी दलों ने भारत बंद (Bharat Bandh) का खुलकर समर्थन किया है। कांग्रेस (Congress) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने किसानों के भारत बंद काे समर्थन देने का ऐलान किया है। हरियाणा कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल हाेने का निर्देश दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम जारी पत्र में किसानों का समर्थन कर बंद में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कांग्रेसियों से एकजुटता के साथ प्रदर्शनों में शामिल होने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: Agricultural law: हरियाणा के विशेषज्ञों का मत- कृषि कानून किसान उत्पादक संघ व प्रगतिशील किसानों के लिए वरदान

वहीं, इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भारत बंद (Bharat Bandh) का समर्थन करने व इसमेें भाग लेने को कहा है। चौटाला ने कहा कि इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद  टिकरी बार्डर पर जाकर आंदोलन का संचालन करने वालेे किसान संगठन के नेताओं से मिलेंगे।

किसानों के समर्थन में उतरे कर्मचारी

भारत बंद (Bharat Bandh) के समर्थन में हरियाणा के कर्मचारी संगठन भी आ गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि सभी महकमों के कर्मचारी लंच टाइम में गेट मीटिंग और प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ व हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच भी बंद का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बिजली कानूनों में बदलाव का विरोध करते हुए कहा कि यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: निशाने पर आए तो पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने दी सफाई, बोले- गलती से किया हिंदूू का जिक्र, माफी मांगी


यह भी पढ़ें: Agricultural laws: हरियाणा के इन प्रगतिशील किसानों से जानिये तीन कृषि कानूनों के फायदे

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें