Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से ही चलेंगी अभय और दुष्‍यंत की सियासी गतिविधियां, इनेलो का दफ्तर होगा शिफ्ट

अभय चौटाला और दुष्‍यंत चौटाला की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन चंडीगढ़ से ही होगा। इनेलो का दफ्तर नैना चौटाला के फ्लैट से शिफ्ट होगा और वहां से नई पार्टी संचालित होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:08 PM (IST)
चंडीगढ़ से ही चलेंगी अभय और दुष्‍यंत की सियासी गतिविधियां, इनेलो का दफ्तर होगा शिफ्ट
चंडीगढ़ से ही चलेंगी अभय और दुष्‍यंत की सियासी गतिविधियां, इनेलो का दफ्तर होगा शिफ्ट

चंडीगढ़, जेएनएन। चार बार मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला के पुत्रों अजय सिंह और अभय सिंह चौटाला की राजनीतिक राहें जुदा होने के बाद अब पार्टी गतिविधियां भी अलग-अलग चलेंगी। दोनों राजनीतिक दलों के दफ्तर राजधानी चंडीगढ़ से संचालित होंगे। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाले इनेलो का प्रदेश कार्यालय अब चंडीगढ़ स्थित फ्लैट नंबर 47 में शिफ्ट किया जाएगा। अजय सिंह चौटाला के बेटे दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी की गतिविधियां नैना सिंह चौटाला के दफ्तर से चलेंगी।

loksabha election banner

फ्लैट नंबर 47 में शिफ्ट होगा इनेलो का प्रदेश कार्यालय, अभी तक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के नाम

नैना सिंह चौटाला का फ्लैट का नंबर 17 है। इनेलो का प्रदेश कार्यालय लंबे समय से इसी फ्लैट में चल रहा था, लेकिन नैना चौटाला द्वारा फ्लैट खाली करने के नोटिस के बाद इनेलो ने दूसरे फ्लैट में सामान शिफ्ट कर लिया। पार्टी का समस्त सामान फ्लैट नंबर 109 में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन अब अगले एक दो दिन में इनेलो का प्रदेश कार्यालय फ्लैट नंबर 47 में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

नैना चौटाला के फ्लैट से चलेंगी दुष्‍यंत की नई पार्टी की गतिविधियां

फ्लैट नंबर 47 अभी तक जींद के दिवंगत विधायक डा. हरिचंद मिड्ढा के नाम था। उसमें इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा रहते थे। इनेलो की ओर से विधानसभा स्पीकर को लिखकर दिया गया है कि फ्लैट नंबर 47 को अब किसी दूसरे विधायक के नाम कर दिया जाए। आजकल में पार्टी की ओर से स्पीकर को विधायक केहर सिंह का नाम दे दिया जाएगा। इस फ्लैट का आवंटन स्पीकर के निजी अधिकार क्षेत्र में आता है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह प्रयास भी किए गए कि फ्लैट नंबर 17 में इनेलो का कार्यालय चलता रहे और फ्लैट नंबर 47 नैना चौटाला को आवंटित कर दिया जाए, लेकिन इस बीच के रास्ते पर बात नहीं बनी। ऐसे में अब फ्लैट नंबर 17 से अजय सिंह चौटाला की नई राजनीतिक पार्टी की गतिविधियां चलेंगी। अजय व दुष्‍यंत चौटाला 9 दिसंबर को नई पार्टी का एलान करेंगे। जानकारी मिली है कि उनकी पार्टी का नाम जन नायक जनता दल हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.