Move to Jagran APP

शहर के विभिन्न स्थानों पर चला पौधरोपण अभियान

शहर में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। गुड मॉर्निग क्लब ने वनमहोत्सव के तहत मनीमाजरा के श्मशान घाट में पौधे लगाए। जिसमें कई तरह के मेडिकेटेड पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 08:35 PM (IST)
शहर के विभिन्न स्थानों पर चला पौधरोपण अभियान
शहर के विभिन्न स्थानों पर चला पौधरोपण अभियान

जागरण संवाददाता, पंचकूला : शहर में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। गुड मॉर्निग क्लब ने वनमहोत्सव के तहत मनीमाजरा के श्मशान घाट में पौधे लगाए। जिसमें कई तरह के मेडिकेटेड पौधे लगाए गए। प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि हर साल की तरह पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए क्लब ने रविवार को 31 पौधे लगाए और इसके साथ उनके सेफ गार्ड भी लगाए। इस मौके पर प्रधान बालकृष्ण बंसल, जगमोहन गर्ग, मदनलाल जिंदल, सुमेर चंद गर्ग, बृजलाल गर्ग, अरुण सिंघल, जीवन जिंदल, विजय गर्ग, अशोक जिंदल, मधुसूदन बालासरिया, सोमनाथ दीवान, रमेश गोयल, सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। सभी मेंबरों ने एक एक पौधा भी लगाया।

loksabha election banner

वरदान वेलफेयर सोसायटी (रजि) ने वर्षा की पावन ऋतु में पौधरोपण का शुभारंभ किया। पंजाब नैशनल बैंक के सहयोग से बच्चों के हाथों से वृक्ष लगवाए गए। चलो पेड़ लगाएं, बच्चों को विरासत लौटाएं के तहत कामधेनू गोशाला पिंजौर में हर्बल लगाए गए। सोसाइटी का इस मानसून में 5500 पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पेड़ सहारनपुर से मंगवाए गए हैं।

इसके साथ कालका की विधायक लतिका शर्मा ने भी पौधे लगाए। भाजपा मंडल एवं महिला पतंजलि योग समिति ने संयुक्त रूप से बाला जी टॉवर में 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक योग क्रिया एवं 501 पौधरोपण का कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक जतिन आनंद एवं हीना आनंद ने बताया कि रविवार सुबह योग के बाद हवन एवं प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 किस्म के औषधि पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पार्षद एवं भाजपा मंडल जीरकपुर के अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर भाजपा महासचिव किशोर, पतंजलि योग समिति के नवीन चन्द्र, प्रवीन सुधाकर, कृष्णा, संदीपा, मनीषा, अंजलि, तिलक राज, नरेंद्र गुप्ता, बाला जी टॉवर लैट से दिपाली, रोजी, नेहा, निशा, प्रियंका देवांशी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.