विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में बिजली कर्मियों की हड़ताल, फीडर में आया फाॅल्ट; अंधेरे में रहे हजारों परिवार, पानी का भी संकट

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:34 PM (IST)

पिंजौर के रायतन क्षेत्र में बिजली कर्मियों की हड़ताल और फीडर में खराबी के कारण हजारों घरों और दुकानों में ...और पढ़ें

पिंजौर के रायतन एरिया में भी बिजली रही गुल। (सांकेतिक फोटो)

 पिंजौर के रायतन एरिया में भी बिजली रही गुल। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बिजली कर्मियों की हड़ताल से पिंजौर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

  2. हजारों घरों और दुकानों में वीरवार से अंधेरा, जनजीवन प्रभावित।

  3. पानी की किल्लत, मेडिकल उपकरण निष्क्रिय, इनवर्टर भी जवाब दे गए।

संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने के विरोध में प्रदेश भर के बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने के चलते पिंजौर के रायतन एरिया में भी बिजली के हालात बदतर हो गए हैं।

इलाके ग्रामीण एरिया समेत हिमशिखा जैसे पॉश एरिया के हजारों घरों और दुकानों में वीरवर से लाइट न होने के चलते निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार दोपहर को गई लाइट पूरी रात रिस्टोर नहीं हो सकी, जिससे सारा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। न स्ट्रीट लाइट जल रही थी न ही घरों और दुकानों में लाइट थी। लोगों को शरारती तत्वों और चोरों का अंधेरे का फ़ायदा उठाने का डर सताता रहा, वहीं रोजमर्रा की ज़रूरतों को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी रही।

लोगो के घरों में पीने के पानी की किल्लत, वाईफाई की कन्नेटिविटी न होने, घरों और दुकानों में फ्रिज में पड़े समान के खराब होने के डर बना रहा। वहीं बुर्जुग और बीमार लोगों के बिजली से चलने वाले मेडिकल उपकरण भी शो पीस बनकर रह गए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इतनी लंबे समय से लाइट न होने के चलते घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगो ने बिलजी शिकायत केंद्र पर संपर्क किया तो जवाब मिला कि तीन दिनों की हड़ताल है अब उसके बाद ही आगे का देखा जाएगा।

वहीं कुछ मौजिज लोगों ने विभाग के अधिकारियों को संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाए। लोगो ने कहा किसी तरह प्रयास करने पर पता चला कि पावर हाउस से ही पूरे फीडर में कोई फॉल्ट आया हुआ है, लेकिन कोई भी लोकल कर्मी वहां काम करने के लिए उपलब्ध नहीं था।

स्थानीय मौजीज लोगों ने बताया कि बुधवार शाम को उनको किसी तरह से जानकारी मिली कि कालका में पोस्टेड बिजली विभाग के एसडीओ ड्यूटी पर है और मौके का चार्ज देख रहे है जिसके बाद उन्हें संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि हिमशिखा फीडर में ही फाॅल्ट है, उन्होंने पंचकूला से दो कर्मियों को बुला रखा है और फाॅल्ट ढूंढने और ठीक करने का प्रयास कर रहे है। देर रात उन्हें संपर्क किया तो उन्होंने भी कह दिया कि फॉल्ट नहीं मिल रहा है।