Move to Jagran APP

हरियाणा के लोग दो दिवाली मनाएंगे, एक 24 को और दूसरी 27 को : अनुराग ठाकुर

रिकॉर्डतोड़ विकास से जनता की आस्था भाजपा में पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:21 AM (IST)
हरियाणा के लोग दो दिवाली मनाएंगे, एक 24 को और दूसरी 27 को : अनुराग ठाकुर
हरियाणा के लोग दो दिवाली मनाएंगे, एक 24 को और दूसरी 27 को : अनुराग ठाकुर

संवाद सहयोगी, कालका : केन्द्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार के पांच वर्षो के कार्यकाल में हुए रिकॉर्डतोड़ विकास से जनता की आस्था भाजपा में पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में अलग-अलग जगहों में जनसभाओं को संबोधित करने का मौका मिला। हर तरफ भाजपा के विकास कार्यो के नाम पर जनता वोट डालने के लिए उत्साहित है, 27 तारीख को पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी परंतु हरियाणा में भाजपा की रिकॉर्डतोड़ जीत होने पर प्रदेश की जनता 24 को भी दिवाली मनाएगी। यह बात शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कालका में भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए जनसभा में कही। ठाकुर ने कहा कि कालका हलका हमारे हिमाचल प्रदेश से सटा हुआ है, यहां पर लतिका शर्मा ने अपने विधायक होने के दौरान सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य करवाए। उसका लाभ हिमाचल प्रदेश को भी हुआ। क्योंकि कालका के बहुत से पुल व रास्ते हिमाचल और हरियाणा के बीच बने हैं जिससे आवागमन आसान हुआ है। मोदी सरकार ने देश के लिए बहुत से ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो आज तक कांग्रेस सरकार 60 साल में नहीं ले सकी। 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना आदि इसके उदाहरण हैं। मोदी और मनोहर के काम लोगों को याद : खली

loksabha election banner

मौके पर रेसलिंग स्टार खली ने भी भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा के लिए वोट डालने की अपील की और कहा कि जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किए हैं, वे कोई नहीं करवा सकता। इसलिए प्रदेश और देश की सत्ता जनता के हकों के लिए व विकास के लिए इनके हाथों में ही सुरक्षित है। लतिका शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी हर जनसभा में लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और खली एक ओपन गाड़ी में सवार होकर कालका रेलवे फाटक से रोड शो के लिए निकले। शो कालका मेन बाजार से होते हुए पिजौर मेन रोड होता हुआ यादविंद्रा गार्डन तक जाकर खत्म हुआ। लतिका ने शनिवार को रायपुररानी के करीब एक दर्जन गांवों में भी जनसभाएं कर डोर-टू-डोर समर्थन मांगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.