Move to Jagran APP

पंचकूला में प्रभु कृपा समागम में उमड़े लोग

अमेरिका और इंग्लैंड ने भी भारत की एंसिएंट साइंस और आयुर्वेद को मान्यता प्रदान कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:35 PM (IST)
पंचकूला में प्रभु कृपा समागम में उमड़े लोग
पंचकूला में प्रभु कृपा समागम में उमड़े लोग

जागरण संवाददाता, पंचकूला : विश्व के शक्तिशाली देशों अमेरिका और इंग्लैंड ने भी भारत की एंसिएंट साइंस और आयुर्वेद को मान्यता प्रदान कर दी है। अमेरिका और इंग्लैंड के मेडिकल रिसर्च सेंटर हैरान हैं कि जिन रोगों का इलाज वषरें की लंबी रिसर्च और खरबों डॉलर खर्च करके भी नहीं हो पाया, वह समाधान भारत ने बड़ी सहजता से खोज लिया है। यह उद्गार ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने शालीमार ग्राउंड में आयोजित ज्योति दिवस एवं प्रभु कृपा दु:ख निवारण समागम के प्रथम दिन व्यक्त किए। समागम के प्रथम दिन देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मर्षि से मा भगवती और भगवान शिव का वह आलोक ग्रहण किया, जिससे हर प्रकार के असाध्य कष्ट और रोग तत्क्षण समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति सुख समृद्धि का अध्किारी हो जाता है। समागम में दिव्य पाठ से होने वाले अनुभवों को सुनकर मंच पर उपस्थित डॉक्टर, वैज्ञानिक, बुद्धिजीवी और विशिष्ट अतिथि हैरान रह गए। 15 मिनट में दूर हो जाते हैं असाध्य रोग

loksabha election banner

कुमार स्वामी ने कहा कि मैं यहा केवल आपके कष्टों, दु:खों, समस्याओं और असाध्य रोगों का शास्त्रोक्त विधि से समाधान प्रदान करने आया हूं। आप सब रोग मुक्त हों और अपना जीवन आनंद से जीएं, यही मेरा एकमात्रा लक्ष्य है। कुमार स्वामी ने कहा कि दिव्य पाठ की शक्तियों का साक्षात्कार आज विश्व के करोड़ों लोग कर रहे हैं। पश्चिमी जगत के जो वैज्ञानिक व बुद्धिजीवी धर्म को नहीं मानते थे, वे भी प्रभु कृपा के इस आलोक को सहज ढंग से मान रहे हैं। मेडिकल साइस के वैज्ञानिक व डॉक्टर हैरान हैं कि जिन रोगों का इलाज उनके पास भी नहीं था, वे रोग केवल 10-15 मिनट के पाठ से कैसे दूर हो गए। अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा सहित अनेक देशों के लोग और सरकारें दिव्य पाठ से होने वाले अनुभवों का प्रमाणों के साथ साक्षात्कार करने के बाद हैरान हैं। अमेरिका और इंग्लैंड में मिला विशेष सम्मान

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धर्म के महासचिव सुशील वर्मा ने बताया कि स्वामी को अमेरिका की न्यूजर्सी स्टेट सीनेट व जनरल असेंबली ने विशेष प्रस्ताव पास कर सम्मान पत्र प्रदान किया और इनके नाम पर अमेरिका में ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी डे' मनाने की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑपफ ला‌र्ड्स ने भी इनको आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाउस में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के विशेष अधिकारी सासद स्टीवन पौंड और वरिष्ठ सासद बैरोनेस ने सतगुरु को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.